
नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के अपकमिंग फोन Nokia 6.2 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, कहा जा रहा है कि Nokia 6.2 के साथ ही Nokia 7.2 को भी लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी अगस्त महीने में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
वहीं, अब लगता है कि नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 से आने वाले कुछ ही दिनों में पर्दा उठा लिया जाएगा। क्योंकि इन फोन को इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिल गया है जो इनके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा कर रहा है। नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट के अनुसार TA-1192 मॉडल नंबर वाले नोकिया फोन को इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं, कुछ दिन पहले यही मॉडल रूसी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। हालांकि, यह फोन नोकिया 6.2 है या नोकिया 7.2, होगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा TA-1193 और TA-1202 मॉडल नंबर के साथ दो नोकिया फोन को भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला है। इसे भी पढ़ें: 6.3-इंच डिसप्ले के साथ सामने आए नोकिया के दो नए फोन Nokia TA-1178 और TA-1196
Nokia 6.2
अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो Nokia 6.2 पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.1 का अपडेटेड वर्ज़न होगा। इस स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुलएचडी प्लस प्योर डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि Nokia 6.2 कंपनी का पंच-होल डिसप्ले पर बना डिवाईस होगा। Nokia 6.2 को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Nokia 6.2 में इसके अलावा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। लीक्स में बताया गया है कि Nokia 6.2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Nokia का पहला पॉप-अप कैमरे वाला फोन होगा Nokia 8.2, फोन में होगा 32-एमपी सेल्फी कैमरा और 8जीबी रैम
Nokia 7.2
गौरतलब है कि हाल ही में Nokia 7.2 के केस रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया था, जिससे फोन का डिजाइन सामने आया था। लीक फोटो मॉडल नंबर TA-1198 की थीं। अगर बात करें केस रेंडर्स की तो इससे सामने आया था कि फोन में नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन के राइट ओर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन होगा। वहीं, एक तीसरा बटन भी लेफ्ट साइड में प्लेस्ड है जो कि गूगल असिस्टेंट का बटन हो सकता है।
Nokia 7.2 में इसके अलावा बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर का कटआउट दिया गया है। वहीं, टॉप पर 3.5एमएम ऑडियो जैक मौजूद है। अगर बात करें Nokia 7.2 के रियर की तो इसमें सर्कुल कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। इसके अलावा रेंडर में सामने आया है कि रियर पर कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा। Nokia 7.2 की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है। बहरहाल इंतजार किया जा रहा है कि कंपनी कब Nokia 6.2 या Nokia 7.2 पर से पर्दा उठाएगी।


















