
Nokia ने पिछले साल अपने नॉच डिसप्ले वाले डिवाईस के रूप में Nokia 8.1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से Nokia 8.1 के 4जीबी रैम वेरिएंट को जहां 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था वहीं फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 22,999 रुपये में बाजार में उतारा था। Nokia की ओर से इन दोनों ही फोन की कीमतें पहले ही कम की जा चुकी है वहीं अब एक बार फिर कंपनी ने Nokia 8.1 के दाम में कटौती की है।
Nokia की ओर से Nokia 8.1 के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम कम किया गया है। पहले हुए प्राइस कट के बाद जहां यह फोन 19,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था वहीं अब कंपनी ने फिर से फोन की कीमत 4,000 रुपये कम कर दी है। इस नए प्राइस कट के बाद Nokia 8.1 के 4जीबी रैम वेरिंएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हमें मिली जानकारी के मुताबिक यह प्राइस कट फिलहाल सिर्फ ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर ही किया गया है यानि रिटेल स्टोर्स पर ही यह 19,999 रुपये वाला फोन 15,999 रुपये में मिलेगा।

Nokia 8.1 के साथ ही कंपनी की ओर से Nokia 8110 4G feature phone की कीमत में भी कटौती की गई है। Nokia ने अपने ही 4जी फीचर फोन को 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं अब हुए प्राइस कट के बाद Nokia 8110 4G को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानि कपंनी ने इस स्मार्टफोन के दाम सीधे 2,000 रुपये कम कर दिए हैं। गौरतलब है कि Nokia 8110 पर हुआ प्राइस कट भी फिलहाल ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर ही लागू हुआ है।
Nokia 8.1
नोकिया 8.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके उपरी हिस्से मेें नॉच मौजूद है। इस फोन को 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ बाजार में उतारा गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 8.1 के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का रियर कैमरा कार्ल जेसिस लेंस के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी कैप्चर करने में सक्षम है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo Y15 और Y17 की कीमत में हुई भारी कमी, जानें क्या है नया प्राइस
नोकिया 8.1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 8.1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लू सिल्वर, स्टील कॉपर और आयरन स्टील कलर ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध है।


















