
Reliance Jio ने टेलीकॉम बाजार में एंट्री लेते ही तहलका मचा दिया था। लंबे समय तक मुफ्त में 4G इंटरनेट और वॉयस कॉल देने वाली Jio की फैन फॉलोइंग इतनी तेजी से बढ़ी की मोबाइल दुकानों के बाहर लंबी लंबी लाईनें लगने थी। Jio के सस्ते प्लान्स के चलते Airtel Vodafone व Idea जैसी दूरसंचार कंपनियों को भी अपने प्लान्स में कटौती करनी पड़ी थी। इंडिया में 4G इंटरनेट का यूज़ Jio की वजह से ही बढ़ा है। मोबाइल प्लान्स के बाद जियो ने Jio Phone को पेश कर देश के मोबाइल बाजार में भी बड़ा बदलाव किया था। वहीं अब चौकानें वाली खबर सामने आई है कि सिर्फ 2 साल में रिलायंस जियो ने 7 करोड़ Jio Phone को बेच डाला है।
Reliance Jio से जुड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी द्वारा पेश किए गए 4G फीचर फोन Jio Phone और Jio Phone 2 ने देश के मोबाइल बाजार में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। Jio Phone को यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया गया कि महज़ दो साल में 7 करोड़ से भी ज्यादा Jio Phone की बिक्री हुई है। इन 7 करोड़ की गिनती में Jio Phone और Jio Phone 2 दोनों डिवाईस शामिल है। सेल के इस आकंड़ें को छूने की वजह Jio Phone को इंडिया का सबसे सस्ता 4G फीचर फोन होना माना जा रहा है, जिसने यूजर्स की इंटरनेट की जरूर को पूरा किया।

Xiaomi – Samsung को भी छोड़ा पीछे
भारत के मोबाइल बाजार को लेकर रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट द्वारा साल 2018 की चौथी तिमाही की रिपोर्ट शेयर की गई थी, जिसमें टेक कंपनियों व स्मार्टफोन ब्रांड्स की सेल और शिपमेंट का ब्यौरा दिया गया था। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि Reliance Jio ने देश के मोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा ग्रोथ की है। वर्ष 2017 के दौरान फीचर फोन बाजार में जहां Jio के 11 प्रतिशत शेयर थे। वहीं एक ही साल में Jio ने 27 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए फीचर फोन बाजर में 38 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया था। Reliance Jio इतनी तेजी से उपर उठी है कि उसने Xiaomi व Samsung को भी पीछे छोड़ दिया है। Jio ने जहां 27 प्रतिशत की उछाल मारी है वहीं Xiaomi सिर्फ 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल कर पाई थी।
24 महीने में 7 करोड़ नए ग्राहक
Jio Phone में Reliance Jio की सिम ही यूज़ की जा सकती है। कंपनी ने 2 साल में 7 करोड़ Jio Phone बेच कर मोबाइल फोन सेल का रिकॉर्ड तो बनाया ही है वहीं साथ ही इन दो सालों में Jio नेटवर्क के साथ 7 करोड़ नए यूजर्स भी जुड़े हैं। एक ओर जहां कम कीमत पर 4G फोन मिलने की वजह से अधिक लोगों ने Jio Phone को पसंद किया वहीं Jio Phone में मौजूद आर्कषक फीचर्स और My Jio App पर मौजूद कंटेंट ने लोगों को अपना दिवाना बनाया।

Jio Phone Diwali 2019
त्यौहारों के मौसम को देखने हुए Reliance Jio सस्ते Jio Phone को और भी सस्ता बनाने जा रही है। Jio Phone के लिए कंपनी ने ‘Jio Phone Diwali 2019’ ऑफर की शुरूआत की है। 1500 रुपये में लॉन्च हुआ Jio Phone अब सिर्फ 699 रुपये में बिकेगा। ऑफर के तहत Jio Phone की यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी और 27 अक्टूबर तक चलेगी। Reliance Jio की ओर से Jio Phone का रिचार्ज करने पर कंपनी 700 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी देगी। इस ऑफर की डिटेल कंपनी की वेबसाइट पर विस्तार में पढ़ सकते हैं।





















