अरे वाह! एक हफ्ते की बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन, दिसंबर में होगा लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी आज भी बैटरी जल्द खत्म होने की है। इस कंपनियां भी यूजर्स की इस परेशानी को समझ रही है। इसी कारण आज स्मार्टफोन्स कंपनियां अपने फोन्स में बड़ी बैटरी के साथ ही फास्ट चार्जिंग उपलब्ध करा रही हैं। हालांकि, इसके बाद भी स्मार्टफोन्स की बैटरी ज्यादा से ज्यादा दो दिन का बैकअप देती हैं। वहीं, दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों से अलग करते हुए जापान की जानी-मानी टेक कंपनी शार्प ने एक हफ्ते तक की बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन को पेश करने की घोषणा की है। यह फोन दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी Sharp 7 नाम के इस फोन को पेश करेगी, जिसके लेकर शार्प का दावा है कि इसकी बैटरी पूरे एक हफ्ते चलेगी। दरअसल, शार्प 7 असल में शार्प का Aquos Sense 3 Lite स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने रीब्रैंड किया है। शार्प 7 एंडरॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिससे फोन को समय-समय पर अपडेट मिलता रहेगा।
sharp-s7-android-one-new
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2160×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 5.5 इंच का IGZO LCD डिसप्ले है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की एक्सपैंडेबल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में स्नैप्रड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है।
sharp-s7-android-one-new-1
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 12-मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन IPX5/8 वॉटरप्रूफ रेटिंग और IPS6 डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले एनर्जी सेविंग टेक्नॉलजी पर काम करता है जो डिवाइस को एक हफ्ते तक की बैटरी लाइफ देता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here