ASUS ने किया बड़ा धमाका, Asus 6Z और Asus 5Z के दाम किए कम, 7000 रुपये तक हुआ प्राइज़ ड्रॉप

Join Us icon

Asus ने इसी साल अपनी तकनीक का लोहा मनवाते हुए बेहद ही अनूठे कैमरा डिजाईन वाला स्मार्टफोन ASUS 6Z पेश किया था। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से यह स्मार्टफोन फ्लिप-अप सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ था। फोन का बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा एक ही है। रियर कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर उपरी ओर दिया गया है जो फ्लिप हिंच पर लगा है। जैसे ही सेल्फी की कमांड दी जाती है यह कैमरा सेटअप उपर उठ जाता है और फ्रंट कैमरे का काम करता है। Asus 6Z के इस अनूठे डिजाईन के चलते इसे काफी पंसद किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Asus ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी भारी कटौती कर दी है। Asus 6Z के साथ ही कंपनी ने Asus 5Z स्मार्टफोन के दाम भी कर कर दिए हैं।

ASUS 6Z

Asus 6Z को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का सबसे छोटा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमारी दी गई है। Asus 6Z का सबसे बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से अब इस फोन के 6 जीबी रैम वाले दोनों वेरिएंट के दाम में 4,000 रुपये और 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट में सीधे 5,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

ASUS 6z 5z price cut in india by inr 7000 specifications sale

Asus 6Z का 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 31,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब प्राइज़ कट के साथ यह वेरिएंट 27,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 34,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये हो गई है। Asus 6Z का 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस फोन वेरिएंट को 34,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ASUS 5Z

Asus का यह स्मार्टफोन ZenFone 5Z नाम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ था जो तीन वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। गौरतलब है कि कंपनी पहले ही इस फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती कर चुकी है। वहीं अब एक बार फिर Asus ने 5Z स्मार्टफोन के दाम कम किए हैं। इस स्मार्टफोन पर कंपनी की ओर से 7,000 रुपये तक का भारी प्राइज कट किया गया है।

ASUS 6z 5z price cut in india by inr 7000 specifications sale

Asus 5Z का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी तक 21,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन आज कंपनी ने इस फोन की कीमत सीधे 5,000 रुपये घटा दी है। इस प्राइज़ कट के साथ फोन वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह Asus 5Z के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर कंपनी ने 6,000 रुपये का प्राइज़ कट किया है।

यह भी पढ़ें : VIVO ने इंडिया में पूरे किए 5 साल, सेलिब्रेशन के लिए दे रहा है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 2999 रुपये के हेडफोन फ्री

यह फोन वेरिएंट अभी तक 24,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन आज से इस फोन वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Asus 5Z का सबसे बड़ा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बाजार में 28,999 रुपये में बिक रहा था, लेकिन आज कंपनी ने इस वेरिएंट पर सीधे 7,000 रुपये का प्राइज़ कट घोषित किया है। दाम में कटौती के बाद Asus 5Z के इस वेरिएंट को सिर्फ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here