
अब तक स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाने के लिए ग्राहकों के बीच में मशहूर Nokia अपना पहला स्मार्ट टीवी लाने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार Nokia ब्रांड का स्मार्ट Tv 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले ही जानकारी सामने आई थी कि फ्लिपकार्ट भारत में नोकिया ब्रांड का टीवी लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
इस टीवी की आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा की जा चुकी है। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब फ्लिपकार्ट ने किसी बड़े ब्रांड के साथ मिलकर टीवी लॉन्च किया है। कुछ महीने पहले फ्लिपकार्ट ने Motorola कंपनी के साथ मिलकर टीवी लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: Nokia का सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, कीमत है 7800 रुपये के करीब
हालांकि प्रेस इनवाइट में टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, लॉन्च के समय देखना होगा कि इस मौके पर कितने मॉडल लॉन्च किए जाते हैं और इन मॉड्लस की क्या कीमत रहती है। इसे भी पढ़ें: Nokia स्मार्टफोंस की खरीद पर मिल रहा है 5000 रुपये तक का फायदा, 1 दिसंबर तक चलेगा ऑफर
सबसे पहले तो बता दें कि यह पहली बार है जब JBL ने टेलीविज़न प्रोडक्ट में भागीदारी की है। Nokia Smart TV में JBL के स्पीकर्स दिए जाएंगे जो Dolby Audio और DTS TruSurround सपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक Nokia Smart TV साउंड के मामले में बेहद खास होगा और इस टीवी में क्लियर वोकल टोन और मिनिमल हारमोनिक डिस्ट्रोशन देखने को मिलेगा। नोकिया का यह टेलीविज़न 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करेगा।
नोकिया ब्रांड के इस पहले स्मार्ट टेलीविज़न की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक में सामने आया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले टीवी का 55-इंच का भी होगा। बताया जा रहा है कि यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी पैनल पर बना होगा जो शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करेगा। Nokia स्मार्ट टेलीविज़न को एंडरॉयड 9.0 पाई ओएस पर बनाया जाएगा। लीक के मुताबिक इस टीवी में इंटेलिजेंट डीमिंग टेक्नोलॉजी का यूज़ किया जाएगा तथा Nokia स्मार्टटीवी में जेबीएल का साउंड सिस्टम फिट होगा।


















