Jio ने भी पेश किए नए प्लान्स, देखें Airtel Vodafone से कितना सस्ता

Join Us icon

मोबाइल फोन पर बात करना पहले से महंगा हो गया है। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी जियो ने भी अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने JIO “NEW ALL-IN-ONE” प्लान्स को पेश कर दिया है जो कि 6 दिसंबर से लागू होंगे। हालांकि, जियो कस्टमर्स 6 दिसंबर से पहले पुराने प्लान को रिचार्ज कराकर उनका लाभ ले सकेंगे।

रिलायंस जियो के 34.8 करोड़ ग्राहकों के पास कल यानी 5 दिसंबर तक रियायत मिली है। यानी एक दिन में ग्राहक पुराने रेट पर रिचार्ज कर सकते हैं। बाकी सभी कंपनियों के प्लान्स की नई दरें 3 दिसंबर से लागू हो चुके हैं। अटकलों को सही साबित करते हुए जियो अपने ग्राहकों को 300 पर्सेंट ज्यादा फायदा दे रही है।

jio-new-plan

जियो ने अपने नए प्लान्स को अलग-अलग कैटगरी के अंदर पेश किया है। कंपनी द्वारा नए पेश किए गए JIO “NEW ALL-IN-ONE” प्लान्स को 1-month, 2-month, 3-month, 12-month और ऑफोर्डेबल प्लान्स की कैटगरी में पेश किया गया है। इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आइए आपको आगे सभी प्लान्स को विस्तार से बताते हैं।

1 माह की वैधता वाले प्लान
कंपनी ने एक महीने की वैधता वाले प्लान की कैटगरी के अंदर तीन टैरिफ को पेश किया है। इस कैटगरी में 199 रुपए वाले प्लान के अंदर यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रति दिन, 249 रुपए वाले प्लान में 2जीबी डाटा प्रति दिन और 349 रुपए वाले प्लान में 3जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा इन तीनों ही प्लान में यूजर्स जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 1000 मिनट IUC कॉलिंग मिलेगी जो यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इन तीनों ही प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।
jio-new
2 माह की वैधता वाले प्लान
एक महीने वाले प्लान से अलग कंपनी ने 2 माह कैटगरी के अंदर दो नए प्लान्स को पेश किया है। इस कैटगरी में 399 रुपए वाले प्लान के अंदर यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रति दिन और 444 रुपए वाले प्लान में 2जीबी डाटा प्रति दिन मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों ही प्लान में यूजर्स जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 2000 मिनट IUC कॉलिंग मिलेगी जो यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इन तीनों ही प्लान में 56 दिन की वैधता मिलेगी।

3 माह की वैधता वाले प्लान
कंपनी ने 2 माह कैटगरी की तरह ही 3 माह कैटगरी में दो नए प्लान्स को पेश किया है। इस कैटगरी में 555 रुपए वाले प्लान के अंदर यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रति दिन और 599 रुपए वाले प्लान में 2जीबी डाटा प्रति दिन मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों ही प्लान में यूजर्स जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 3000 मिनट IUC कॉलिंग मिलेगी जो यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इन तीनों ही प्लान में 84 दिन की वैधता मिलेगी।
jio-new-all-in-one-plan
12 माह की वैधता वाले प्लान
12 माह कैटगरी में कंपनी ने 2199 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रति दिन मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 1200 मिनट IUC कॉलिंग मिलेगी जो यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके इसमें 365 दिन की वैधता मिलेगी।

अफोर्डेबल प्लान
इस कैटगरी के अंदर कंपनी ने 129 रुपए, 329 रुपए और 1,299 रुपए के प्लान पेश किए हैं। यूजर्स को 129 रुपए वाले प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 2जीबी का डाटा और 1000 IUC कॉलिंग मिनट मिलेंगे। वहीं, 329 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैधता के साथ 6जीबी का डाटा मिलेगा। वहीं, इसमें 3000 IUC कॉलिंग मिनट मिलेंगे। आखिर में बात करते हैं 1,299 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 365 दिन की वैधता के लिए 24जीबी का डाटा मिलेगा। वहीं, इस लॉन्ग टर्म वाले प्लान में 1,200 IUC मिनट मिलेंगे।

मिलेंगे ये लाभ

1. JioTV की ओर से 600+ TV चैनल, जिसमें 100+ HD चैनल मिलेंगे।
2. JioCinema – 10,000+ फिल्में और Disney, Marvel, Pixar, Lucas, Voot, ErosNow, Alt Balaji, Paramount, SunNxt और कई कंटेंट पार्टनर के कंटेंट का एक्सेस मिलेगा।
3. JioSaavn – 5+ करोड़ गाने और फ्री कॉलर ट्यून का एक्सेस।
4. JioNews – 150+ लाइव न्यूज चैनल, 300+ न्यूजपेपर एडिशन, 800+ मैगजीन।
5. JioSecurity – Norton’s प्रीमियम मोबिलिटी सिक्योरिटी सूट का एक्सेस।
6. JioCloud – 5 GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस।
7. JioHealthHub – टेस्ट बुक, डॉक्टर से सलाह, वजन को लेकर सलाह।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here