
इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की नई पारी शुरू हो चुकी है। Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio ने अपने नए प्लान्स को पेश कर दिया है। Airtel और Vodafone Idea के प्लान्स जहां 3 दिसंबर से ही पूरे देश में जारी हो चुके हैं वहीं 6 दिसंबर से Reliance Jio के नए प्लान्स भी देशभर में लागू हो जाएंगे। सभी कंपनियों ने अपने प्लान्स के टैरिफ रेट बढ़ा दिए हैं और ऐसे में मोबाइल यूजर्स के पास बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है कि कौन सी कंपनी को चुना जाए और किस नेटवर्क के साथ जुड़ा जाए। इस आर्टिकल में हमनें तीनों टेलीकॉम कंपनियों के उन मासिक प्लान्स की जानकारी दी है, जिनमें कंपनी द्वारा हर दिन 2 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। आगे लिखे गए टेलीकॉम प्लान्स Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio सबसे सस्ते प्लान हैं जिनमें यूजर्स को 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन प्राप्त होगा।
Airtel 298 रुपये
सबसे पहले Airtel की बात करें तो कंपनी का 298 रुपये वाला प्लान इस लिस्ट में फिट बैठता है। यह प्लान पहले 249 रुपये की कीमत पर आता था, लेकिन टैरिफ अपडेट किए जाने के बाद इस प्लान की कीमत बढ़कर 298 रुपये हो गई है। प्लान की डिटेल्स बताएं तो यह एक मासिक प्लान है जो 28 दिनों कीे वेलिडिट के साथ आता है। Airtel की ओर से इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यानि एक महीने के लिए कुल 56जीबी डाटा

Airtel के इस 298 रुपये वाले प्लान में उपभोक्ताओं को हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होंगे। वहीं वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो Airtel अपने यूजर्स को पूरे 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। कंपनी की ओर से ये कॉलिंग पूरी तरह से फ्री रखी गई है और ऑन-नेटवर्क व ऑफ-नेटवर्क यानि देश कि किसी भी कंपनी के नंबर पर फ्री कॉल की जा सकती है।
Vodafone 299 रुपये
इंडिया की सबसे टेलीकॉम कंपनी बन चुकी Vodafone Idea ने इस सेग्मेंट में अपना दांव चलते हुए 299 रुपये का प्लान पेश किया है। यह प्लान बिल्कुल नया है जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए बना है। Vodafone का यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसमें यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। प्रतिदिन 2जीबी के हिसाब से Vodafone ग्राहक पूरे महीने में कुल 56जीबी 4G डाटा का यूज़ कर पाएंगे।

अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Vodafone भी अपने यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस दे रही है। वहीं वॉयस कॉलिंग की बात करें तो Vodafone की ओर से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तो दी जा रही हैं लेकिन ये असीमित कॉल सिर्फ Vodafone टू Vodafone ही फ्री रहेंगी। यदि यूजर्स Vodafone के अलावा किसी अन्य कंपनी के नंबर पर कॉल करना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ 1000 ऑन-नेटवर्क कॉलिंग मिनट ही प्राप्त होगी।
Reliance Jio 249
इस सेग्मेंट में Reliance Jio का प्लान सबसे सस्ता है। Jio के इस प्लान की कीमत 249 रुपये है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में Jio की ओर से ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। यानि Jio यूजर्स पूरे प्लान की वेलिडिटी के दौरान कुल 56जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। इसके साथ ही 249 रुपये वाले Jio प्लान में अन्य कंपनियों की ही तरह हर दिन 100 एसएमएस प्राप्त होंगे।

वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यहां Reliance Jio यूजर्स को ऑन-नेटवर्क व ऑफ-नेटवर्क कॉलिंग की सीमा में रहकर ही बेनिफिट मिलेगा। ऑन-नेटवर्क कॉलिंग जहां पूरी तरह से फ्री रहेंगी वहीं ऑफ-नेटवर्क कॉलिंग के लिए Jio ग्राहकों को कंपनी की ओर से 1000 वॉयस मिनट ही दी जाएगी।
कुल मिलाकर देखा जाए तो हर दिन 2 जीबी डाटा की चाह रखने वाले यूजर्स को Jio का प्लान अन्यों की तुलना में तकरीबन 50 रुपये सस्ता मिलेगा। लेकिन यदि बात वॉयस कॉलिंग की आती है तो सिर्फ Airtel यूजर्स ही स्वेच्छा से पूरे देश में किसी भी नेटवर्क के नंबर पर अनलिमिटेड बातें कर पाएंगे।


















