Airtel के बाद Reliance Jio ने पेश किया यह खास फीचर, बिना नेटवर्क के होगी कॉल

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में क्रांती पैदा करते हुए भारती एयरटेल ने हाल ही में अपनी VoWi-Fi या वॉइस ओवर वाई-फाई सर्विस को दिल्ली एनसीआर सर्कल में ऑफिशली तौर पर पेश किया था। वहीं, अब Reliance Jio ने भी अपनी VoWi-Fi सर्विस को शुरु कर दिया है। 5जी नेटवर्क की शुरुआत से पहले कॉलिंग के लिए एक नई टेक्नोलॉजी से वॉयस कॉलिंग में एक नए युग का आगमन हो गया है। आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने भी इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे वॉइस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) कहा जाता है। जहां नेटवर्क की समस्या हो वहां इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना नेटवर्क वाली जगह यूजर्स वाई-फाई कनेक्शन के जरिए किसी को भी कॉल लगा सकते हैं।

रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र के नासिक सर्कल में जियो का VoWiFi फीचर उपलब्ध हो गया है। एक ट्विटर यूजर ने इससे जुड़ा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में डिवाइस एप्पल iPhone है। माना जा रहा है कि जिस तरह भारती एयरटेल ने फिलहाल 24 डिवाइसेस पर इस फीचर को शुरू किया है, उसी तरह शुरुआत में जियो भी लिमिटेड यूजर्स तक ही यह फीचर लाए। इसे भी पढ़ें: Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान

हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इस सर्विस को ऑफिशियल तौर पर पेश कर सकती है। कंपनी की ओर से घोषणा करने पर हम आपको सूचित करेंगे।

ऐसे करें VoWi-Fi की मदद से कॉल

VoWi-Fi फीचर का यूज करने के लिए आपको सबसे पहले अपने हैंडसेट की कॉल सेटिंग्स मेन्यू में जाकर इस फीचर को ऑन करना होगा। इसे आप Wi-Fi Calling सेटिंग्स में देख सकते हैं। अगर डिवाइस में नेटवर्क नहीं है तो भी इस सर्विस को एक्टिवेट किया जा सकता है। एयरटेल की के लिए एक ऐक्टिव वाई-फाई नेटवर्क होना जरूरी है। यह फेसटाइम, व्हाट्सएप व मैसेंजर कॉलिंग की तरह ही काम करता है। इसे भी पढ़ें: मोबाइल पर बात करना हुआ मंहगा, यहां देखें Airtel, Jio और Vodafone के नए प्लान्स

जानें क्या है VoWi-Fi

VoWi-Fi यानि वॉयस ओवर वाई-फाई। फिलहाल इंडिया में VoLTE यानि वॉयस ओवर एलटीई सर्विस उपलब्ध है। VoLTE सर्विस में वॉयस कॉल को सिम नेटवर्क में मौजूद इंटरनेट के जरिए किया जाता है। साथ ही कॉल आने की स्थिति में भी फोन में इंटरनेट की स्पीड में कमी नहीं आती है। इसी तरह से VoWi-Fi में वॉयस कॉल करने के लिए सिम नेटवर्क और उसके इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यानि फोन में सिग्नल न होने पर भी किसी वाई-फाई नेटवर्क के जरिए कॉल की जा सकती है। इस तकनीक के जरिये वॉयस सर्विस को आईपी के माध्यम से वाई-फाई नेटवर्क पर डिलीवर किया जाता है।

इस अनूठी तकनीक के चलते उपभोक्ता बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। VoWi-Fi का सबसे बड़ा फायदा दूर दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों को मिलेगा जहां टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर नहीं होते है और नेटवर्क कम आते हैं। इस तकनीक से कमजोर सिग्नल रहने पर भी बेहतर कॉलिंग का मजा लिया जा सकेगा और इंडोर या अंडरग्राउंड व बेसमेंट में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here