Tecno ने लॉन्च किया सस्ता Spark Go Plus, कम कीमत में देगा Realme को टक्कर

Join Us icon

हांगकांग बेस्ड ट्रांसजिशन होल्डिंग के सब-ब्रांड टेक्नो को लेकर 91मोबाइल्स ने दो दिन पहले ही एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि कंपनी अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं, आज कंपनी ने अपनी Tecno Spark Go सीरीज के अंदर नए फोन को एड कर दिया है। डिवाइस को Tecno Spark Go Plus नाम से पेश किया गया है।

कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Tecno Spark Go को वेकेशन ब्लू और हिलियर पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस डिवाइस को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 6,299 रुपए है। इसके अलावा इस डिवाइश के साथ कंपनी ग्राहकों को 799 रुपए की कीमत वाला ब्लूटूथ ईयरपीस फ्री देगी। इतना ही नहीं ब्लूटूथ के साथ 3 महीने के लिए गाना प्लस सब्सक्रिप्शन और एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑप्शन बिना किसी एक्सट्रा कीमत के मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस डिवाइस में 6.52-HD+ ड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है। इस स्क्रीन का डिसप्ले (1600*720 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है। वहीं, इसमें 89.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर 8-मेगापिक्सल का एआई कैमरा डुअल फ्लैश (F/2.0) के साथ दिया गया है। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा (F/2.0) सिंगल फ्लैश के साथ दिया गया है।

वहीं, टेक्नो स्पार्क गो प्लस में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9 गो वर्जन पर कार्य़ करेगा। एंडरॉयड गो होने के चलते यह फोन कम रैम व हल्के प्रोसेसर बावजूद स्मूथ व लैग फ्री रन करता है। इस फोन में गूगल प्ले स्टोर के जरिये सभी ऐप्स का ‘गो वर्जन’ डाउनलोड किया जा सकता है। इनमें यूट्यूब, जीमेल व गूगल मैप्स से लेकर फेसबुक लाइट जैसी ऐप्स शामिल रहेंगी। ये ऐप्स एक ओर जहां बेहद ही कम इंटरनेट की खपत करती है वहीं दूसरी ओर बड़ी आसानी से बिना फोन को हैंग किए काम करती रहती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here