अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन…

Join Us icon

Xiaomi इस साल इंडियन मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। शाओमी ने कुछ दिनों पहले इंडिया अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX Alpha को एक मीडिया राउंड टेबल के दौरान शोकेस किया था जो कि अब कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट हो चुका है। यह डिवाइस शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर पर Mi फोन्स कैटगरी के अंदर लिस्ट है।

इस लिस्टिंग को सबसे पहले PriceBaba वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की सेल डिटेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, PriceBaba के अनुसार शाओमी द्वारा इस फोन को फिलहाल सेल करने की कोई प्लानिंग नहीं है।
वहीं, कंपनी देशभर के मी होम स्टोर पर Mi Mix Alpha को शोकेस करेगी, जिससे यूजर्स इस फोन की इनोवेशन को देख और समझ पाएं। वहीं, कंपनी अपनी मी ब्रांड के अंदर मी नोट 10 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
mi-mix-alpha
मी मिक्स अल्फा का डिजाइन

Mi MIX Alpha में कंपनी द्वारा फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई है जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट है। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है। Xiaomi ने इस फोन के पीछे की डिस्प्ले में कई तरह के कस्टम विजिट दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स की तरह के एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here