JioPhone को टक्कर देने आ रहा है Nokia 400 4G फीचर फोन, इसमें मिलेगा सेल्फी कैमरा भी

Join Us icon

Nokia आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मोबाइल का महाकुंभ कहे जाने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस MWC 2020 में हिस्सा लेने वाली है। इस मंच से कंपनी अपनी लेटेस्ट तकनीक और नए प्रोडक्ट टेक जगत के सामने पेश करेगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एमडब्ल्यूसी 2020 में कंपनी Nokia 8.2 4G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 स्मार्टफोंस को पेश कर सकती है। वहीं दूसरी ओर Nokia के एक फीचर फोन की जानकारी भी सामने आई है कि कंपनी बेहद जल्द एक नया 4G फीचर फोन लाने वाली है जो Nokia 400 नाम के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है।

Nokia 400 4G ब्रांड का फीचर फोन होगा जो 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कहा जा रहा है यह फोन बेहद जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा। वहीं भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह भी है कि Nokia 400 4G इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 400 4जी फीचर फोन होगा जो बेहद कम कीमत पर बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia 400 4G

नोकिया 400 4जी भारत में जियो के 4G फीचर फोन JioPhone की टक्कर में आएगा। यह स्मार्टफोन हाल ही में ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट और वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो चुका है जहां फोन का मॉडल नंबर TA-1208 बताया गया है। इन लिस्टिंग में Nokia 400 4G में ब्लूटूथ 4.2 और एलटीई सपोर्ट की पुष्टि हुई है। वहीं इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन Unisoc प्रोसेसर पर रन करेगा। गौरतलब है कि नोकिया का यह 4जी फीचर फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर भी लिस्ट किया जा चुका है।

Nokia 400 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स में पता चला है कि यह स्मार्टफोन नॉर्मल न्यूमैरिक की-पैड पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस फोन को सेल्फी कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि इस फोन में भी Nokia के अन्य फीचर फोंस की तरह एफएम रेडियो, गूगल क्रोम व मीडिया प्लेयर दिया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डिटेल के लिए अभी Nokia की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 5.2

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Nokia 5.2 को 3+32 GB और 4+64 GB के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन 6.2 की तरह ही होगा। फोन के रियर में 16+8MP कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 MP का कैमरा और पावर बैकअप के लिए 3500 mAh की बैटरी होगी। फोन को 6.2-LCD स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन को 169 EUR (लगभग 13,000 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

Nokia 1.3

लीक में कहा जा रहा है कि कंपनी नए Nokia 1.3 को LCD स्क्रीन (लगभग 6-इंच) यू शेप और टियर ड्रॉप नॉच के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा Nokia 2.3 में 3D नेनो-टेक्चर प्लास्टिक कवर होगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन को €79 ( लगभग 6,200 रुपए) होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here