OPPO Reno 3 Pro का ग्लोबल वेरिएंट इंडिया में होगा सबसे पहले लॉन्च, लाइव इमेज आई सामने

Join Us icon

OPPO Reno 3 Pro और Reno 3 को पिछले साल कंपनी ने दिसंबर में लॉन्च किया था। वहीं, 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दी थी कि कंपनी इस डिवाइस के प्रो वेरिएंट को 44MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ फरवरी में भारत में पेश करेगी। अब टिप्सटर Ishan Agarwal ने दावा किया है कि कंपनी Reno 3 Pro के ग्लोबल लॉन्च को इंडिया में करेगी।

इसके अलावा इस फोन की लाइव इमेज को भी शेयर किया गया है। फोन यूनिक ग्रेडिएंट फिनिश और कर्व्ड ऐज के साथ दिखाया गया है। फोन चाइनीज वेरिएंट से थोड़ा अलग है जो कि पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। लेकिन, OPPO Reno 3 Pro की जो तस्वीर शेयर की गई है वह आधी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक चाइनीज वेरिएंट जैसी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 4230एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला OPPO A8 आ रहा है इंडिया, कीमत होगी 12,000 के करीब

OPPO Reno 3 Pro

रेनो 3 प्रो की बात पहले करें तो इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया गया हैं। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो दाईं और बाईं ओर से बैक पैनल की तरफ मुड़ी हुई है। वहीं पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाईं कोने पर स्थित है। Oppo Reno 3 Pro का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92:1 का है तथा यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE : OPPO F15s अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, यह फोन होगा एफ15 का सस्ता वर्ज़न

Oppo Reno 3 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च हुआ है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल को टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo Reno 3 Pro 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here