
गेमिंग स्मार्टफोंस की बात करें तो Black Shark और ASUS ROG जैसे पावरफुल डिवाईसेज़ का नाम सबसे उपर आता है। पिछले कुछ दिनों से Black Shark 3 स्मार्टफोन इंटरनेट पर छाया हुआ है तथा इस फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स और बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। वहीं आज फिर से यह स्मार्टफोन अन्य वेबसाइट एनटूटू पर भी लिस्ट हो गया है जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। Black Shark 3 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन आने वाली 3 मार्च को लॉन्च होगा। ब्लैक शार्क 3 पावरफुल गेमिंग फोन तो होगा ही वहीं साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि यह डिवाईस दमदार रैम और प्रोसेसर से भी लैस होगा।
Black Shark 3 को एनटूटू पर Black Shark MBU-A0 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी यह फोन Shark KLE-A0 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। सीधे एनटूटू लिस्टिंग की बात करें तो वेबसाइट पर साफ बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा। लिस्टिंग में ब्लैक शार्क 3 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस दिखाया गया है।

एनटूटू लिस्टिंग में सामने आया है कि Black Shark 3 को 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस फोन में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। फोन के प्रोसेसर के साथ ही एनटूटू पर खुलासा हुआ है कि Black Shark 3 में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 जीपीयू दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,720एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करेगी। इस फोन में 3120 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो Black Shark 3 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 4302 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस डिवाईस ने 12448 स्कोर पाया है। बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग 22 फरवरी की है तथा ब्लैक शार्क फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। Black Shark 3 में klein मॉडल नंबर वाला मदरबोर्ड बताया गया है जो 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा।
Black Shark 2 Pro
Black Shark 2 Pro की बात करें तो कंपनी ने इस गेमिंग फोन में डीसी डिमिंग 2.0 और लिक्विड कूलिंग 3.0+ भी दी है। इस टेक्नोलॉजी से यूजर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। इसका मतलब है कि फोन में ज्यादा समय तक गेम खेलने के बाद भी फोन के गर्म होने की समस्या का सामने यूजर्स को नहीं करना होगा। वहीं फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है जो जीपीयू प्रोसेसिंग को 15 प्रतिशत तक अधिक बूस्ट करने में सक्षम है। वहीं फोन में 675मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाला एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है।

इस फोन में 6.39-इंच का ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इस डिसप्ले में स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा हैंडसेट में डीसी डिमिंग और हाई टच सैमपलिंग रेट 240 गीगाहर्ट्ज है। Black Shark 2 Pro में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रियर पर एक 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरी ओर 13-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आती है।





















