
पिछले कुछ दिनों से Black Shark 3 स्मार्टफोन इंटरनेट पर छाया हुआ है तथा इस फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स और बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था। वहीं, आज कंपनी ने ऑफिशियल तौर Black Shark 3 गेमिंग स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इस डिवाइस के प्रो वर्जन को भी कंपनी ने पेश किया है।
ब्लैक शार्क 3 प्रो को कंपनी ने एक डेडिकेटिड गेमिंग शोल्डर बटन के साथ पेश किया है। इसके अलावा Black Shark 3 को कंपन Armor Grey, Lightning Black और Star Silver कलर ऑप्शन में सेल करेगी। वहीं, Black Shark 3 Pro को कंपनी Armor Grey और Phantom Black कलर ऑप्शन में पेश करेगी।

Black Shark 3 और 3 Pro की कीमत और उपलब्धता
Black Shark 3 को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसकी सेल 6 मार्च को होगी। वहीं, कंपनी के वीबो पोस्ट के अनुसार Black Shark 3 के 8GB + 128GB वेरिएंट को CNY 3,499 (लगभग 36,800 रुपए), 12GB + 128GB वेरिएंट को CNY 3,799 (लगभग 39,900 रुपए) और 12GB + 256GB वेरिएंट को CNY 3,999 (लगभग 42,000 रुपए) में पेश किया है।
इसके अलावा Black Shark 3 Pro की सेल 10 मार्च को होगी। इस डिवाइस के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,699 (लगभग 49,400 रुपए) और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग 52,600 रुपए) है।
Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro फिलहाल चीन में ही सेल किए जाएंगे। इन फोन्स को इंडिया या दूसरी कंट्री में कब पेश किया जाएगा इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
Black Shark 3 की स्पेसिफिकेशन्स
Black Shark 3 में 6.67 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है, जिसका रेज्योलुशन फुल एचडी प्लस है। फोन की डिसप्ले 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 SoC है जो कि 2.84GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Black Shark 3 में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, फोन में 13-मेगापिक्सल सेंसर का सेकंडरी सेसर है और तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Black Shark 3 दोनों वेरिएंट UFS 3.0 पर बेस्ड हैं। वहीं, डिवाइस में 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6 (802.11a/b/g/n/ac/ax ), ब्लूटूथ v5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए और अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
पावर बैकअप के लिए Black Shark 3 में 4,720mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस डिवाइस का 8GB + 128GB वेरिएंट 30W चार्जर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Black Shark 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Black Shark 3 Pro में 7.1-इंच एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इस डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। Black Shark 3 की तरह ही Black Shark 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम दिया गया है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज फोन में 256जीबी दी गई है।
Black Shark 3 Pro फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर बैकअप के लिए ब्लैक शार्क 3 प्रो में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro में गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने सैंडविच कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा खास फीचर के तौर पर इनमें वॉयस कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स गेमिंग के दौरान वॉयस का इस्तेमाल कर सकते हैं।





















