डुअल सेल्फी कैमरा के साथ Realme X3 5G जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट टेना पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के अपकमिंग फोन Realme X3 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। वहीं, फोन चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C और MIIT पर मॉडल नंबर RMX2412 के साथ लिस्ट हो चुका है। अब, डिवाइस को फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ टेना पर देखा गया है।

यह फोन पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है और अब यह फोन TENAA साइट पर लिस्ट किया गया है। नई लिस्टिंग में रियलमी एक्स3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग में Realme RMX2142 को blue-gray gradient कलर की इमेज देखा गया है।

Realme X3 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme RMX2142 को वाइट कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस का मेजर 163.8 x 75.8 x 8.9mm और वजन 192 ग्राम होगा। इतना ही नहीं Realme X3 में बड़ी डिसप्ले 6.57-इंच की फुल एचडी+ होगी, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इसके अलावा डिसप्ले का अस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा।

वहीं, फोन में पिल-शेप डुअल पंच-होल फ्रंट में स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में होगा, जिसमें 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल कैमरा होगा। वहीं, Realme X3 में पावर बैकअप के लिए कम से कम 4,100mAh की बैटरी दी जाएगी। 3C लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन की बैटरी 30W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी।

वहीं, डिवाइस में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जदिया जाएगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। फोन को लेकर उम्मीद ही कि चीन में डिवाइस को 6 GB, 8 GB और 12 GB RAM एडिशन में पेश किया जाएगा। वहीं, स्टोरेज के मामले में इसमें 64 GB, 128 GB और 256 GB दी जाएगी। वहीं, फोन में किसी प्रकार का माइक्रोएसडी
कार्ड स्लॉट नहीं होगा।

Realme RMX2142 में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट रीडर होगा। वहीं, रियर पर 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा खबर है कि Realme Realme X3 SuperZoom Edition स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन को मॉडल नंबर RMX2086 के साथ कुछ समय पहले टेना पर देखा गया था।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here