
OPPO ने कुछ समय पहले ही रेनो सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Reno 4 को पेश करने की योजना बना रही है। इस फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। हालांकि, डिवाइस की लॉन्चिंग के लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर रेनो 4 की लाइव तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों से फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। वहीं, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। आइए आगे आपको फोन के डिजाइन की जानकारी देते हैं।
चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कंपनी ने अपकमिंग ओप्पो रेनो 4 की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से रेनो 4 स्मार्टफोन्स की डिजाइन के बारे में खुलासा होता है। तस्वीरों के अनुसार Oppo Reno 4 ब्लू और औरेजें कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, इन हैंडसेट्स में वर्टिकल क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा रियर कैमरे में ‘Ultra Steady’ फीचर भी दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 32एमपी सेल्फी कैमरे और 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ, बेहद ही स्टाईलिश फोन OPPO Find X2 Neo
वहीं, तस्वीर में स्मार्टफोन्स में रियर पर दांयी तरफ ‘Oppo’ और ‘Glow’ लिखा हुआ दिखाई दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ‘Glow’ का मतलब क्या है। इसके अलावा बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो फोन में 5जी कनेक्टिविटी सपॉर्ट के साथ आएगा। वहीं, ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 65 वाट चार्जिंग सपॉर्ट होगा। इसके अलावा फोन में सुपर नाइट विडियो मोड होगा जो खासतौर पर रात में विडियो रिकॉर्ड के लिए है।
ओप्पो ने पिछले साल दिसंबर में रेनो 3 सीरीज में ओप्पो रेनो 3 और रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। वहीं, अब कंपनी अगली जेनरेशन वाले रेनो 4 स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है। जैसा की हमने आपको पहले भी बताया था कि कंपनी ने अब तक फोन के लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं कुया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फोन को पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO के 5G फोन Find X2 और Find X2 Pro हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, Samsung-OnePlus से होगी टक्कर
बता दें कि फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी इस फोन को कब तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, लॉन्च के नजदीक आते ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लीक सामने आने लगेंगे। लेकिन, वीबो पर सामने आई फोटो से यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही रेनो 4 को पेश करने की योजना बना रही है।




















