इंडिया आ रहा पॉप-अप कैमरा वाला Motorola One Fusion Plus, POCO X2 को देगा चुनौती

Join Us icon

Motorola One Fusion+ को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। वहीं, 91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले ही एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि कंपनी इस फोन को Q2 2020 के आखिर में पेश करेगी। हालांकि, कंपनी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए लॉन्च टीजर में Motorola One Fusion+ के नाम का जिक्र नहीं है। लेकिन, फोन को पॉप-अप कैमरे और #UltimateOne हैशटैग के साथ टीज किया गया है। इससे साफ हो गया है कि हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस को ही कंपनी इंडिया में पेश करेगी।

कीमत

Motorola One Fusion Plus को हाल ही में कंपनी ने EUR 299 (लगभग 25,600 रुपए) में लॉन्च किया था। डिवाइस फिलहाल यूरोपियन ही सेल के लिए पेश किया जाएगा। डिवाइस Moonlight White और Twilight Blue कलर ऑप्शन में आया था। वहीं, इंडिया में इस डिवाइस के कारण पोको एक्स2 को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: बड़ी बैटरी और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Motorola का सस्ता फोन Moto G Fast

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात कर Motorola One Fusion Plus की तो इसमें 6.5-इंच फुल HD+ डिसप्ले दी गई है, जिसे कंपनी ने “Total Vision Display” का नाम दिया है। वहीं, फोन की स्क्रीन 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली है। इसके अलावा हैंडसेट में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 730 प्रोससेर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola One Fusion Plus एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Realme – Redmi के सामने Motorola की नई एंट्री, लो बजट में लॉन्च हुआ शानदार फोन Moto E 2020

motorola-one-fusion-plus
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Fusion Plus में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 5MP मैक्रो लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।

साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुएल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और ए-जीपीएस ऑप्शन दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here