8GB रैम और 48MP कैमरा के साथ आया Huawei Enjoy 20 Pro 5G, जानें क्या है प्राइस

Join Us icon

Huawei ने अपनी Enjoy सीरीज को बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने Huawei Enjoy 20 Pro के नाम के साथ पेश किया है। यह डिवाइस 5जी स्मार्टफोन है जो कि वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आया है। वहीं, हुवावे एन्जॉय 20 प्रो में कंपनी ने सुपर-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे कई खास फीचर्स भी दिए हैं। इस फोन के सभी फीचर्स लगभग पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Huawei Enjoy Z 5G से मिलते-जुलते हैं। आइए आगे आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी देते हैं।

Huawei Enjoy 20 Pro की कीमत

Huawei Enjoy 20 Pro को डार्क ब्लू, गैलेक्सी सिल्वर व मैजिक नाइट ब्लैक तीन कलर ऑप्शन और दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 6 जीबी रैम वेरिएंट को CNY 1,999 (लगभग 21,500 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम मॉडल को CNY 2,299 (लगभग 24,800 रुपए) में पेश किया गया है। फिलहाल, Huawei Enjoy 20 Pro को भारत लाए लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 24 जून को लॉन्च होगा 8 जीबी रैम और 48एमपी कैमरे वाला Huawei Enjoy 20 Plus

Huawei Enjoy 20 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई एन्जॉय 20 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर मौजूद है। इतना ही नहीं डिवाइस में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन मेंट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर पर पिछले हिस्से पर अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमर है। वहीं, फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Huawei का नया फोन Nova Lite 3 Plus

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here