सस्ता Pixel 4a कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च के बेहद नजदीक

Join Us icon

Google Pixel 4a के रेंडर को गूगल कनाडा ऑनलाइन स्टोर पर स्पॉट किया गया है, जिससे इस अपकमिंग फोन के प्रमुख डिजाइन का खुलासा हुआ है। Google Pixel 4a को इस साल मई में I/O डेवलपर्स सम्मेलन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन COVID-19 संकट के कारण यह फोन लॉन्च नहीं हो पाया। हालांकि, कुछ समय पहले ही गूगल के इस बजट फोन की कीमत भी सामने आई थी, जिसके अनुसार यह फोन 399 डॉलर यानी लगभग 30,500 रुपए के प्राइस के साथ पेश किया जाएगा। अगर इस कीमत में यह फोन इंडिया में आता है तो साफ तौर पर आईफोन एसई 2020 को टक्कर देगा। वहीं, अब इस फोन को आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर स्पॉट किया गया है, जिससे फोन के रेंडर सामने आए हैं।

दरअसल, Pixel 4a रेंडर को गलती से Google कनाडा स्टोर पर Nest Wi-Fi हिंडोला बैनर के साथ लिस्ट किया गया था। यह लिस्टिंग कुछ समय के लिए लाइव हुई थी। लेकिन वेबसाइट द वर्ज ने इसे सबसे पहले स्पॉट किया था। Pixel 4a रेंडर में स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर कटआउट के साथ एक होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिखाई देता है। पीछे की तरफ, Pixel 4a में एक चौकोर आकार के मॉड्यूल के अंदर सिंगल रियर कैमरा है, जिसमें एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी शामिल है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा जा सकता है। इस लीक रेंडर में Pixel 4a को मैट ब्लैक फिनिश के साथ देखा गया है। इसे भी पढ़ें: Google ने Play Store से हटाए 30 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

google-pixel-4a-new

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन पिक्सल 3ए की ही तरह प्लास्टिक बॉडी पर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार पिक्सल 4ए को पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा और इस फोन में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की ओएलईडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। लीक को अनुसार यह फोन आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ Google Pixel 4a में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिलेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस गूगल फोन में ऐड्रेनो 618 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है। इसे भी पढ़ें: अब Google बताएगा आपके घर के आस-पास कहां हो रहा है Corona टेस्ट, Maps पर दिखाएगा रास्ता, जानें कैसे

Google Pixel 4a के बैक पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो उपरी बाईं ओर स्थित होगा। फोटोग्राफी के लिए 12.2 मेगापिक्सल सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है जो ओआईएस व आटोफोकस जैसे फीचर्स से लैस होगा। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 84 डिग्री फिल्ड व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो पिक्सल 4ए को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ यह फोन 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here