Google ने Play Store से हटाए 30 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

Google ने एंडरॉयड यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 30 से अधिक लोकप्रिय मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है, जिनमें खतरनाक मैलवेयर पाए गए थे। गूगल के इस स्टेप के बाद यह ऐप्स अब प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसी को देखते हुए यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि यूजर्स अपने स्मार्टफोन से इन ऐप्स को तुरंत डिलीट कर दें। सामने आए ऐप्स को कुल 2 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, हाल ही में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने रेड अलर्ट जारी करते हुए 52 मोबाइल एप्लिकेशन्स की लिस्ट सरकार के साथ शेयर की है और उन्हें जल्द जल्द से ब्लॉक करने के लिए कहा था।

अगर बात करें गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए 30 ऐप्स की तो हाल ही में WhiteOps के सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने इन ऐप्स की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार इन 30 ऐप्स कई ऐड दिखाने लगते हैं और बिना लिंक पर क्लिक किए यूजर्स को उनपर रीडायरेक्ट करने लगते हैं। इतना ही नहीं, कई मामलों में एक बार डाउनलोड करने के बाद यूजर्स के लिए ऐसे ऐप्स को डिलीट करना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

smartphone-apps

आगे हम आपके लिए उन ऐप्स की लिस्ट दिखा रहे हैं। अगर इनमें से कोई भी ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो तो फौरन उसे डिलीट कर दें। इससे आप अपने फोन को मैलवेयर के अटैक से बचा सकते हैं। नीचे इन 30 ऐप्स की लिस्ट आप देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: जानें कब, कहां और कैसे कम्प्यूटर में आया CUT, COPY और PASTE

Apps Installs
Yoriko Camera 1,00,000
Solu Camera 5,00,000
Lite Beauty Camera 1 million
Beauty Collage Lite 5,00,000
Beauty and Filters camera 1 million
Photo Collage and beauty camera 1,00,000
Gaty Beauty Camera 5,00,000
Pand Selife Beauty Camera 50,000
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera 1 million
Benbu Seilfe Beauty Camera 1 million
Pinut Selife Beauty and Photo Editor 1 million
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera 5,00,000
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera 1 million
Selife Beauty Camera and Photo Editor 1,00,000
Fog Selife Beauty Camera 1,00,000
First Selife Beauty Camera and Photo Editor 5 million
Vanu Selife Beauty Camera 1,00,000
Sun Pro Beauty Cameraa 1 million
Funny Sweet Beauty Camera 5,00,000
Little Bee Beauty Camera 1 million
Beauty Camera and Photo Editor Pro 1 million
Grass Beauty Camera 1 million
Ele Beauty Camera 1 million
Flower Beauty Camera 1,00,000
Best Selfie Beauty Camera 1 million
Orange Camera 5,00,000
Sunny Beauty Camera 1 million
Pro Selfie Beauty Camera 5,00,000
Selfie Beauty Camera Pro 1 million
Elegant Beauty Cam-2019 50,000

 

जानकारी के अनुसार इन सभी ऐप्स को कुल 2 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। WhiteOps की रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर ऐसे ऐप्स हैं जो प्ले स्टोर से हटाए जाने से पहले करीब 17 दिन तक मौजूद रहे थे। इसे भी पढ़ें: 3,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO F15 स्मार्टफोन, Reno 2F का भी दाम हुआ कम

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा जानकारी सामने आई थी कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को 52 ऐसी मोबाइल एप्लिकेशन्स की जानकारी मिली है जो इंडियन्स का डाटा चोरी कर रही है। इस ऐप्स के यूज़ का खतरनाक बताते हुए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भारत सरकार को लिस्ट सौंपी गई है और कहा गया है कि, या तो इन ऐप्स को पूरी तरह से देश में ब्लॉक कर दिया जाए या फिर इस ऐप्स के यूज़ को लेकर नई गाइडलाइन्स बनाई जाए। एजेंसियों का कहना है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है और से बड़े पैमाने पर डाटा को चोरी कर बाहर भेज रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here