
Reliance Jio द्वारा एंडरॉयड 5G फोन को पेश किए जाने की घोषणा के बाद से यूजर्स को बेसब्री से इस फोन का इंतजार है। यूजर्स ही नहीं बल्कि अन्य मोबाइल ब्रांड्स भी जियो की प्लानिंग पर नज़र बनाए हुए हैं। हालांकि, Google के साथ मिलकर 5जी फोन लाने वाली रिलायंस जियो ने ऑफिशियल तौर पर हैंडसेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि रिलांयस इस साल दिसंबर में नए जियो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, कल इंटरनेट पर एक खबर वायरल हो गई जिसमें रिलायंस कम्यूनिकेशन का एक 5जी फोन मॉडल RC545L नंबर के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया।
Orbic स्मार्टफोन सीरीज
जिस फोन की लिस्टिंग सामने आई है उसे रिलायंस Orbic स्मार्टफोन सीरीज कहा जा रहा है और माना जा रहा है कि यह कंपनी का 5जी फोन होगा। इस लिस्टिंग को टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है और उन्होंने ही अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। परंतु मैं बता दूं कि यह पूरी तरह से गतल है। यह फोन भारत में रिलायंस—गूगल द्वारा पेश किया जाने वाला पहला फोन नहीं है बल्कि यह यूएस की एक मोबाइल निर्माता कंपनी Reliance Communications, LLC का फोन है। यह कंपनी Orbic सीरीज में अपने फोन को पेश करती है। इसी कंपनी का फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया था और उसी को लेकर इतनी शोर है। यह भारत में लॉन्च होने वाला जियो गूगल का 5जी फोन नहीं है। रिलायंस नाम की वजह से यूजर्स को धोका हो गया है।

ऐसे हुआ धोका
गूगल प्ले कंसोल पर जो फोन लिस्ट किया गया है उसके टॉप और बॉटम में मोटे बेजल्स होंगे। हालांकि, फोन के रियर का लुक फिलहाल सामने नहीं आया है। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ एचडी+ डिसप्ले से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: अब हवाई जहाज में 30 हजार फुट की ऊंचाई पर भी होगी Jio सिम से बातें, जानें कैसे
हालांकि सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि डिसप्ले, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की वजह से भी लोगों धोका खा गए है और इसे जियो का फोन समझने लगे। जियो ने पहले ही जानकारी दी है कि वह सस्ते फोन बनाएगा और जो फोन लिस्ट हुआ उसके स्पेसिफिकेशन भी काफी औसत दर्जे के थे।
लिस्टिंग किए गए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QM215 मोबाइल चिपसेट के अलावा आउट-ऑफ-द बॉक्स ऐंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) की बात कही गई । डिसप्ले रेजल्यूशन सिर्फ 720 पिक्सल अंकित है। इन्हीं जानकारियों ने लोगों को धोके में ला दिया। ये है वह ट्विट जिसकी वजह से कन्फ्यूजन हुआ।
Reliance Orbic (RC545L) appears on the Google Play Console listing, key specifications revealed.#Reliance #Orbic pic.twitter.com/AGlqpGuz8V
— Mukul Sharma (@stufflistings) September 30, 2020
वास्तव में कैसा होगा जियो गूगल का डिवाइस
वास्तविकता कि बात करें तो अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बताया गया था कि यह फोन एक एंट्री लेवल हैंडसेट होगा। इस फोन की कीमत 54 डॉलर यानी करीब 4000 रुपए के आसपास होगी। फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।

डाटा पैक के साथ आ सकता है जियो 5G स्मार्टफोन
हाल में भारत की प्रमुख डेली न्यूज बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम इकाई Jio कम लागत वाले 10 करोड़ स्मार्टफोन का निर्माण करने वाली है जो कि गूगल के एंडरॉयड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। बुधवार को अखबार ने बताया कि फोन को डाटा पैक के साथ इस साल दिसंबर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 4,000 रुपये में लॉन्च होगा Jio Android SmartPhone, अंबानी ने की चाइनीज ब्रांड्स को धोने की तैयारी

JioPhone 5 की भी तैयारी
91मोबाइल्स को हाल ही में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली थी कि कंपनी अपने सस्ते फीचर फोन पर काम कर रही है और इस प्रोजेक्ट का नाम JioPhone 5 है। JioPhone 5 की जानकारी हमें इंडस्ट्री के ऐसे सोर्स से मिली थी जो इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने हमें बताया है कि रिलायंस जियो एक बेहद ही कम कीमत वाले मोबाइल फोन को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है और इस सस्ते फीचर फोन के प्रोजेक्ट का नाम Jio Phone 5 है। यह प्रोजेक्ट अभी डेवलेमेंट स्टेज पर है और इसे लॉन्च होने तथा मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।


















