
OPPO ने इस साल की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करते हुए OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन ने डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ बाजार में एंट्री ली थी, जो 6 कैमरा सेंसर्स से लैस है। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन को अपने फैन्स तक कम कीमत पर पहुॅंचाने के लिए ओपो ने रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद OPPO Reno 3 Pro फोन आज से ही 25,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था, जिनमें से बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की स्टोरेज और और दूसरे वेरिंएट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ओपो ने फिलहाल फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का प्राइस कट किया है। अभी तक यह वेरिएंट 27,990 रुपये में बिक रहा था, लेकिन कीमत में कटौती होने के बाद इसे 25,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट 29,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।
OPPO Reno 3 Pro
ओपो रेनो 3 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 2 सेल्फी कैमरे हैं वहीं बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे की बात करें तो ओपो के इस फोन में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है जो एक डेफ्थ सेंसर है। Reno 3 Pro का सेल्फी कैमरा अल्ट्रा नाईट मोड से लैस है।
यह भी पढ़ें : ColorOS 11 रिव्यू : 7 प्वाइंट्स में जानें इसकी सारी खूबियां
ओपो रेनो 3 प्रो के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। OPPO Reno 3 Pro का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है जिसमें एलईडी लाईट शामिल है।

OPPO Reno 3 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी दी गई है। OPPO Reno 3 Pro को Auroral Blue, Midnight Black और Sky White कलर के तीन ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

















