
इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। अब तक आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे जिनमें किसी ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट से सामान तो कुछ मंगाया जाता है लेकिन डिलीवर कुछ और ही होता है। ऐसा ही एक नया मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल, साउथ एक्सटेंशन में रहने वाले एक शख्स ने बड़ी खुशी से अपनी मम्मी के लिए अमेजन इंडिया से Redmi 8A Dual स्मार्टफोन को ऑर्डर किया था, लेकिन यह खुशी तब काफुर हो गई जब ऑर्डर डिलीवर होने के बाद उन्होंने पैकेट खोला। पैकेट खोलने पर शख्स ने पाया कि उसमें फोन की जगह कपड़े धोने वाले रिन साबुन की टिकिया है। इस बात से परेशान ग्राहक ने तुरंत ही अमेजन इंडिया से संपर्क किया। वहीं, इस मामले को लेकर 91मोबाइल्स ने उस शख्स से बात भी की।
क्या था पूरा मामला
फेस्टिव सीजन के देखते हुए दिल्ली के साउथ एंक्सटेंशन में रहने वाले Naman Vaish ने अपनी मम्मी के लिए 24 अक्टूबर को Redmi 8A Dual स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। नमन ने 91मोबाइल्स को बताया कि इस ऑर्डर की डिलिवरी उन्हें अगले ही दिन यानी 25 अक्टूबर को मिल गई। लेकिन, ऑर्डर रिसीव करने के बाद जब फोन का बॉक्स खोला गया तो उसमें फोन की जगह कपड़े धोने वाला साबुन रिन था। इतना ही नहीं बॉक्स में फोन के अलावा चार्जर कैबल भी मौजूद नहीं थीं। इसे भी पढ़ें: फोन में स्लो चलता है वाई-फाई तो ऐसे करें फास्ट

ट्विट कर की कंपलेंट
नमन ने इस बात को लेकर ट्विटर पर अमेजन इंडिया से कंपलेंट की, जिसके बाद अमेजन की ओर से कॉल कर ग्राहक को आश्वस्त किया गया कि 4-5 दिन के अंदर कंपनी इन्वेटस्टिगेंशन पूरी कर ग्राहक को नया फोन या फिर उसके बदले का पैसा रिफंड कर देगी। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ला रही है ‘एफ सीरीज़’ का दूसरा फोन Samsung Galaxy F12, यह फोन होगा Galaxy F41 से भी सस्ता

वहीं, इस मामले पर 91मोबाइल्स की टीम ने अमेजन इंडिया से संपर्क करने की कोशिश की है और अमेजन की ओर से जवाब मिलने पर न्यूज अपडेट कर दी जाएगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि ई-कॉमर्स साइट से फोन की जगह साबुन भेजा गया है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
पहले भी आ चुके हैं मामले
दिल्ली के अलावा पूरे देश में ऑनलाइन शॅापिंग करने वाले लोग पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। इस बार ठगी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में तैनात एक अधिकारी से हुई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के इस अधिकारी ने देश की एक नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट से मोबाइल फोन मंगवाया था, लेकिन जब मोबाइल फोन पहुंचा तो पैकिंग बॉक्स को खोलने के बाद वह चौंक गए। दरअसल, उस बॉक्स में मोबाइल फोन की जगह साबुन था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिलीवरी देने आए युवक ने अधिकारी को बॉक्स दिया और तुरंत वहां से फरार हो गया। इसके बाद इस संबंध में खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा गया।


















