
Vivo से जुड़ी खबर पिछले दिनों सामने आई थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘वाई सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत नया स्मार्टफोन Vivo Y51 (2020) नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अपनी तक अपनी इस प्लानिंग और नए फोन लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इंडिया आने से पहले ही वाई वाई51 (2020) इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी की ओर से यह फोन इंडोनेशियन मार्केट में उतारा गया है, जिससे साफ हो गया है कि Vivo Y51 (2020) अब जल्द ही इंडिया में भी एंट्री लेने वाला है।
Vivo Y51 (2020)
वाई वाई51 (2020) स्मार्टफोन लुक और डिजाईन के मामले में काफी हद तक Vivo V20 जैसा है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो का यह नया स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। कंपनी की कहना है कि फोन डिसप्ले हानिकारक ब्लूलाईट का फिल्टर करती है। यह भी पढ़ें : Exclusive: Samsung नए फोन Galaxy F62 पर कर रहा काम, जल्द करेगा इंडिया में एंट्री
Vivo Y51 (2020) को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में वाई वाई51 (2020) 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वाई वाई51 (2020) ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिकसल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6 कैमरे और 6.85 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ 8 जीबी रैम वाला यह पावरफुल फोन, कीमत सिर्फ 14,999 रुपये
Vivo Y51 (2020) एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया मे इस फोन की कीमत IDR 3,599,000 यानि 18,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि यह फोन इसी बजट में और इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया आएगा।












