
पिछले माह स्मार्टफोन निर्माता एचटीसी ने अपना हाईएंड डिवाईस यू अल्ट्रा अंर्तराष्ट्रीय माबाईल मार्केट में लॉन्च किया था। अपने फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के चलते स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा सराहा गया यह फोन आज भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से एचटीसी यू अल्ट्रा को 59,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 6 मार्च से आॅनलाईन तथा आॅफलाईन दोनों माध्यमों पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगा।
मई में भारत में लॉन्च होगा नोकिया 3310
एचटीसी यू अल्ट्रा को कंपनी द्वारा डुअल स्क्रीन पर उतारा गया है। कंपनी की ओर से इसमें 5.7-इंच की क्वाडएचडी डिसप्ले दी गई है तथा साथ ही फोन की मुख्य स्क्रीन के ऊपर एक और छोटी स्क्रीन मौजूद है। जिसके माध्यम से स्मार्टफोन यूजर्स फोन में आई नोटिफिकेशन तथा मैसेज देख सकते हैं। यह फोन गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

एचटीसी यू अल्ट्रा एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 2.35 गीगाहर्ट्ज़ का कोरयो प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी से लैस है तथा एचटीसी के इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है, जिसे कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल 2 रियर कैमरा तथा 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन बूम साउंड इंटीग्रेटिड है। कंपनी की ओर से इसमें वॉयस इनेबल सर्च सपोर्ट के साथ ही चार आॅल्वेज आॅन माइक्रोफोन दिए गए है जो वॉयस कमांड पर डिवाईस अनलॉक की क्षमता रखते हैं।
आपका व्हाट्सऐप स्टे्टस होगा और भी आकर्षक जानें कैसे
कनेक्टिविटी के लिए इस डुअल सिम फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यूएसबी टाइप सी, ब्लूटूथ, एनएफसी और वाईफाई दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।



















