
मोबाइल फोन आज हमारे जीवन में सांस लेने जितना जरूरी हो गया है, लेकिन कभी-कभी मोबाइल फोन पर आने वाले टेलीमार्केटिंग और स्पैम कॉल्स से हम परेशान हो जाते हैं। अक्सर ऐसी कॉल काम में व्यस्त होने के समय जरूर आती हैं। आमतौर हम लोग कॉल रिसीव कर लेते हैं और बाद में इस बात को लेकर एक मिनट जरूर सोचते हैं कि काश कोई ऐसी सर्विस होती, जिससे इन कॉल्स का आना रुक पाता। इसी को ध्यान रखते हुए आज हम आपको ऐसी ही एक सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं। यह कोई खास ट्रिक नहीं बल्कि इस सर्विस को DND (डू नॉट डिस्टर्ब) कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम Jio, Airtel, Vi और BSNL के यूजर्स के लिए इस सर्विस को ऐक्टिवेट करने का आसान तरीका बताने वाले हैं।
रिलायंस जियो यूजर ऐसे करें DND एक्टिवेट
– सबसे पहले अपने फोन में My Jio ऐप इंस्टॉल करें।
– इसके बाद ऐप में लॉगइन करें।
– अब लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहे आइकन पर टैप कर सेटिंग्स में जाएं।
– यहां दिए गए DND को सिलेक्ट करें।
– इसके बाद आपको कंपनी से मैसेज मिलेगा, जिसमें लिखा होगा कि सात दिन के अंदर आपके नंबर पर DND सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: अपना फोन किसी को देने पर लगता है डर ? यह ट्रिक कर देगी काम आसान, आपकी मर्जी के बिना नहीं खुलेगी कोई भी ऐप

एयरटेल यूजर ऐसे करें DND ऐक्टिवेट
– सबसे पहले आपको Airtel की वेबसाइट पर जाना होगा और फिर ‘एयरटेल मोबाइल सर्विस’ बटन पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद स्क्रीन पर आए पॉप-अप बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
– ऐसे करने बाद फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसे एंटर करना होगा।
– इसके बाद stop all options पर टैप करें।
– आपके नंबर पर अब DND सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी।

वोडाफोन-आइडिया यूजर ऐसे करें DND ऐक्टिवेट
– सबसे पहले Vi की वेबसाइट पर दिए गए DND पेज पर जाएं।
– यहां नाम, ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
– इसके बाद फुल DND ऑप्शन के लिए yes पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
– इस कोड को एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
– ऐसा करने के बाद आपके नंबर पर डीएनडी सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: चंद मिनटों का खेल है मोबाइल पर Voter id कार्ड डाउनलोड करना, जानें यह आसान तरीका

BSNL या MTNL नंबर यूजर्स ऐसे एक्टिवेट करें DND
-BSNL और MTNL यूजर्स को सबसे पहले START 0 लिखकर 1909 पर मैसेज भेजना होगा। ऐसा करने के बाद डू नॉट डिस्टर्ब सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी।

– मैसेज के अलावा यूजर्स 1909 पर कॉल कर भी इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं।





















