
Samsung Galaxy M42 को लेकर लंबे समय से बातें हो रही हैं। माना जा रहा था कि यह फोन नवंबर 2020 में ही लॉन्च हो जाएगा। उस वक्त कुछ लीक भी आए थे लेकिन लॉन्च नहीं किया गया। अब एक बार फिर से यह फोन वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट हुआ है। ऐसे में फिर से फोन के लॉन्च को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस फोन को SM-M426B/DS नाम से वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। साधारणतः सैमसंग DS का उपयोग डुअल सिम के लिए करता है। सबसे खास तो बात कही जा सकती है कि इस बार Samsung Galaxy M42 5G के साथ स्पॉट हुआ है। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि M सीरीज में कंपनी का यह पहला फोन होगा जिसमें 5G कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी।
वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy M42 5G में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 की जानकारी दी गई है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को देखकर लॉन्च होने की संभावना और बढ़ जाती है। हालांकि इससे पहले Samsung Galaxy A42 5G को ब्लूटूथ SIG पर देखा गया था जो कि फीचर्स के मामले में यह आज वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट हुए Samsung Galaxy M42 5G के समान था। ऐसे में आशा है कि कंपनी इसे ही रिब्रांड कर एम52 के नाम से इंडिया में पेश करे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M12 इंडिया में लॉन्च, कीमत है सिर्फ 10,999 रुपये
Samsung Galaxy M42 के स्पेसिफिकेशन
जहां तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो दूं कि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने Galaxy A42 को लॉन्च किया था। यह फोन Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर रन करता है और फोन में 8GB RAM और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है।
डिसप्ले की बात की जाए तो फोन में 6.6 इंच की Super AMOLED है। इसके साथ ही 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं 48 MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 MP डेप्थ सेंसर और 5 MP के मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ASUS ROG Phone 5 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च
उम्मीद है कि कंपनी Samsung Galaxy M42 को भी इसी स्पेसिफिकेशन पर पेश करे। हां, हो सकता है कि कैमरा 48 MP के बजाए 64 MP का देखने को मिले। क्योंकि 2020 में लॉन्च हुए ज्यादा M सीरीज के फोन में 64 MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।





















