BSNL के दमदार 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वापसी, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड वॉइस और डाटा बेनिफिट

Join Us icon

13सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर से STV-398 प्रीपेड प्लान के पेश किया है। इससे पहले बीएसएनएल ने इस प्लान को साल के शुरूआत में पेश किया था, जिसमें ग्राहको अनलमिटेड डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। बीएसएनएल का यह प्लान पहले जहां सिर्फ़ चेन्नई और हरियाणा सर्कल में उपलब्थ था, लेकिन अब इस प्लान को दूसरे देश में सभी सर्कल के पेश किया गया हैं। बीएसएनएल ने इस प्लान में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं किए हैं।

BSNL STV 398 Plan Details

BSNL के 398 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमटेड डाटा बिना स्पीड लिमिट के, अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं। बीएसएनएल का यह प्लान एक परमोशनल ऑफर है। यानी यह प्लान सिर्फ कुछ ही दिनों तक उपलब्ध रहेगा। बीएसएनएल का यह प्लान फ़िलहाल 90 दिनों के लिए उपलब्ध है। BSNL के ग्राहक इस प्लान का बेनिफिट 10 अप्रैल 2021 से 9 जुलाई 2021 तक उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung ने लगाई Apple के घर में सेंध, Galaxy फोन की ही तरह चलने लगा iPhone

BSNL के हाल में पेश किए प्रीपेड प्लान्स

BSNL ने हाल में कुछ प्रीपेड प्लान पेश किए थे, जिनमें ‘PV-699’ और ‘PV-2399’ प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं। ये प्लान 1 अप्रैल से उपलब्ध हैं। बीएसएनएल का ‘PV-699’ प्लान 29 जून 2021 तक और ‘PV-2399’ प्रीपेड प्लान 30 मई 2021 तक उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें : Best 64 MP camera phones: 64 MP कैमरे के साथ 17 शानदर फोन, कीमत सिर्फ 10,999 रुपए से शुरू

बीएसएनएल के ‘PV-699’ प्लान में यूजर्स को रोजाना 0.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है। इसके साथ ही PV-2399 प्लान में यूज डेली 3GB डाटा के साथ रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 437 दिनों तक Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसी प्लान के साथ बीएसएनएल ने STV-298 और FRC-249 भी पेश किए हैं।

बीएसएनएल के STV-298 प्लान में यूजर्स को डेली 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के साथ 56 दिनों तक Eros Now का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ ही नए यूजर्स के लिए बीएसएनएल ने FRC-249 को पेश किया है, जिसमें 60 दिनों तक डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here