
काफी समय से सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही है। वहीं, अब कंपनी की ओर से 300 रुपए से कम कीमत में दो शानदार प्री-पेड रिचार्ज प्लान को लॉन्च किए गए हैं। यह रिचार्ज प्लान रेग्यूलर बेसिस पर उपलब्ध रहेंगे। दोनों रिचार्ज में से एक 249 रुपये वाले प्लान है जो कि कुछ समय पहले कंपनी की ओर से पहले फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) के तहत लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इस प्रमोशनल पीरियड के तौर पर पेस किए गए प्लान को बंद कर दिया था। वहीं, अभ कंपनी ने BSNL के 249 रुपये वाले प्री-पेड प्लान रेग्यूलर बेसिस पर पेश कर दिया है। वहीं, BSNL की तरफ से 298 रुपए के STV प्लान को भी लॉन्च किया गया है। आइए आगे आपको इन दोनों ही प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
BSNL का 249 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों की वैधता मिलती है। इतना ही नहीं यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इस हिसाब से यूजर्स को कुल इस प्लान में 60GB डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली बेसिस पर 100 SMS की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इसे भी पढ़ें: ये रहा BSNL का सबसे सस्ता प्रीपेड Mobile Plan, 14GB डाटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ
BSNL का 298 रुपए वाला प्लान
वहीं, अगर बात करें BSNL के 298 रुपये वाले STV प्लान की तो इस प्लान में भी 249 रुपए वाले प्लान की तरह ही बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ डेली 1GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा रोजाना 100SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान पर 56 दिनों की वैधता ऑफर की जाती है। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में Eros Now का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। वहीं, ज्यादा वैधथा के मिलने के कारण BSNL के 249 रुपये वाले प्लान में Eros Now का मुफ्त सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते प्लान, हर दिन मिलता है ढेर सारा डाटा और फ्री कॉलिंग, कीमत: 18 रुपए से शुरू

BSNL नहीं होगी प्राइवेट
बता दें कि कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) निजी हाथों में नहीं सौंपी जाएगी। इसके अलावा BSNL 4G सेवाएं 18-24 महीने में शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने लिखित जवाब में दी थी।






















