
Xiaomi जल्द ही Redmi ब्रांड का गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इस गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से रिपोर्ट सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो रेडमी का गेमिंग स्मार्टफ़ोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ रियलमी ने कुछ दिनों पहले ही Realme Neo GT स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान किया है। मीडियाटेक का ये पावरफुल 6nm चिपसेट इन-बिल्ड 5G मॉडेम और टॉप-ऑफ-द-लाइन परफॉर्मेंस ऑफर करता है। Redmi का यह पहला गेमिंग स्पेसिफिक स्मार्टफोन होगा, जिसे कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन गेमिंग फीचर्स के साथ हाई-एंड परफ़ॉर्मेंस वाला स्मार्टफ़ोन होगा।
Redmi का गेमिंग फोन जल्द होगा लॉन्च
रेडमी के गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट जानकारी Digital Chat Station के हवाले से सामने आई है। नई लीक रिपोर्ट के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक रेडमी का गेमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन इस महीने के मध्या या फिर अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। Redmi का यह स्मार्टफोन कुछ दिन पहले मॉडल नंबर M2104K10C के साथ TENAA या 3C सर्टिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर मिली जानकारी के मुताबिक चीन में यह स्मार्टफोन अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Stock Market में पैसा लगाने वाले हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम

e-sports पर होगा Redmi का फोकस
Redmi के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन्स की माने तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रेमी के इस फोन में प्राइमेरी कैमरा Sony IMX686 सेंसर का हो सकता है जिसका रेजलूशन 64-पिक्सल होगा। रेडमी के इस गेमिंग स्मार्टफोन की दूसरी डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल अभी सामने नहीं आ पाए हैं। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी ने इस साल की शुरुआत में कंफर्म किया था कि वे कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें एक कंपनी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन भी हो सकता है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में e-sports पर फोकस किया जा सकता है। ऐसे संभव है कि इस फोन में कई सॉफ्टवेयर एनहैंसमेंट देखने को मिल सकते हैं। यह भी पढ़ें : WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा
दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च होगा फोन
गेमिंग स्मार्टफोन बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने वाला डिवाइस होता है जो यूजर्स को मोबाइल में गेम खेलने के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है। मीडियाटेक का Dimensity 1200 चिपसेट बेहतर गेमिंग प्रोसेर है जिसकी टक्कर क्वालकॉम के Snapdragon 870 और Snapdragon 888 के साथ है। माना जा रहा है कि Redmi का गेमिंग स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग टेक्नोलॉजी और दूसरे गेमिंग फ़ीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।





















