WhatsApp New Feature : व्हाट्सऐप ने जारी किया अपडेट, यूजर्स को मिलेंगे दो खास नए फीचर

Join Us icon

WhatsApp New Feature: WhatsApp ने अपने iOS यूजर्स के लिए दो नए फीचर रोलआउट किए हैं। व्हाट्सऐप ने अपने लेटेस्ट अपडेट में इन दोनों फीचर्स को लेटेस्ट अपडेट के साथ शेयर किया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ iOS यूज़र्स फोटोज और वीडियो का बड़ा प्रीव्यू देख पाएंगे। इसके साथ ही नए अपडेट में व्हाट्सऐप ने iOS यूजर्स के लिए डिसेपयरिंग मैसेज फीचर में इंप्रूवमेंट किए हैं। व्हाट्सऐप के ये फीचर्स कंपनी के लेटेस्ट 2.21.71 स्टेबल iOS वर्जन ऐप में मिलेंगे। WhatsApp का यह अपडेट Apple के App Store पर मौजूद है। अगर यह अपडेट आपको नहीं दिखाई दे रहा है तो आने वाले दिनों में यह अपडेट देखने को मिलेगा। यहां हम आपको व्हाट्सऐप के इन दोनों फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

WhatsApp New Feature

WhatsApp के नए फीचर के बाद यूजर्स आसानी से उन फोटोज और वीडियो का प्रीव्यू देख पाएंगे जिन्हें वे शेयर कर रहे हैं। इस फीचर के बाद यूजर्स पूरी फोटो और वीडियो को एक क्लिक में देख पाएंगे। एक बार जब आप फोटो या वीडियो शेयर कर देते हैं तो WhatsApp पर छोटे स्क्वायर प्रीव्यू की जगह बड़ा डिस्प्ले दिखाई देगा। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट करेगी। यह भी पढ़ें : Jio Phone यूजर्स के लिए खुशखबरी, व्हाट्सऐप का यह पॉपुलर फीचर कर पाएंगे इस्तेमाल

व्हाट्सऐप के नए अपडेट में ग्रुप के सभी मैंबर्स को डिसेप्यरिंग मैसेज सेटिंग में बदलाव करने की अनुमति दी गई है। इससे पहले व्हाट्सऐप में यह कंट्रोल सिर्फ ग्रुप एडमिन को दिया गया था। हालांकि अभी भी ग्रुप एडमिन अभी भी ग्रुप की सेटिंग से डिसेपयरिंग मैसेज को टर्न ऑन या ऑफ कर सकते हैं। चेंजलॉग के मुताबिक, ग्रुप एडमिन इसे ‘एडिट ग्रुप इनफो’ से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। WhatsApp अपने iOS यूजर्स को बेसिकली दोनों ऑप्शन मिलते हैं, जिसे यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से यूज कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : व्हाट्सऐप पर चैट करते समय ही देख सकेंगे वीडियो, जारी हुआ यह शानदार फीचर

व्हाट्सऐप का Disappearing Messages फीचर पहले से ही एंड्रॉयड वर्जन की ऐप के लिए भी पहले से मौजूद है। व्हास्ऐप का यह फीचर इंडिव्यूजअल और ग्रुप चैट दोनों के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले इस फीचर को इनेबल करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here