WhatsApp पर जल्द मिलेंगे ये नए फीचर, पूरी तरह बदल जाएगा वॉइस मैसेज एक्सपीरियंस

Join Us icon

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स लॉन्च करते रहता है। कंपनी इन दिनों अपने वॉइस मैसेज फीचर के अपग्रेड पर काम कर ही है। व्हाट्सऐप के नए फ़ीचर में कंपनी वॉइस मैसेज में प्लेबैक स्पीड फीचर को टेस्ट कर रहा है। व्हाट्सऐप का यह फ़ीचर पब्लिक बीटा चैनल पर स्पॉट किया गया है। व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर को कंपनी Android बीटा ऐप के वर्जन 2.21.9.4 में पेश किया गया था। लेकिन कंपनी ने अगले अपडेट 2.21.9.5 वर्जन में हटा दिया था। व्हाट्सऐप के इस फीचर पर फिलहाल कंपनी काम कर रही है और इसे कुछ महीने के बाद फिर से टेस्टिंग के लिए पेश कर सकती है। व्हाट्सऐप के वॉइस मैसेज प्लेबैक में यूजर्स को ऑडियो स्पीड तीन लेवल — 1x, 1.5x, और 2x का ऑप्शन मिल रहा है।

WhatsApp अपडेट्स पर करीब से नजर बनाए रखने वाले ब्लॉग WABetaInfo ने व्हाट्सऐप के इस फीचर को सबसे पहले स्पॉट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉइस मैसेज को स्पीड में प्ले कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का यह फीचर WhatsApp की एंड्रॉयड बीटा अपडेट 2.21.9.4 में रोलआउट किया गया था। प्लेबैक स्पीड का आइकन वॉइस मैसेज के साथ दिखाई दे रहा है। इसकी मदद से यूजर्स स्पीड को बड़ा सकते हैं, लेकिन वे मैसेज की स्पीड को डिक्रीज नहीं कर पाएंगे। WABetaInfo ने बताया कि WhatsApp Android beta के अगले अपडेट वर्जन 2.21.9.5 में इस फीचर को डिसेबल कर दिया था। यह भी पढ़ें : Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च

सामान्य तौर पर WhatsApp नए फीचर को पब्लिक बीटा प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से पहले कई महीने तक टेस्ट करता है। संभव है कि ये फीचर कंपनी ने गलती से पब्लिक बीटा प्रोग्राम पर रिलीज कर दिया हो। इस पर कंपनी की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया और व्हाट्सऐप ने जल्द ही एक और अपडेट जारी कर गलती को सुधार दिया था। हालांकि इससे हिंट मिलता है कि व्हाट्सऐप जल्द ही इस फीचर को रिलीज कर सकता है। यह भी पढ़ें : 29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार

मल्टी डिवाइस फीचर पर भी चल रहा काम

WABetaInfo ने WhatsApp के एक और अपकमिंग फीचर को स्पॉट किया है। व्हाट्सऐप इस फीचर को भी टेस्ट कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स सिर्फ एक्टिव डिवाइस से चैट को डिलीट या चेंज कर सकते हैं। ऐसा किसी लिंक डिवाइस से नहीं कर पाएंगे। यानी चैट में चेंज और डिलीट स्मार्टफोन के जरिए ही होगा किसी लिंक डिवाइस के जरिए यूजर्स ऐसा नहीं कर पाएंगे।

व्हाट्सऐप के इस फीचर में फिलहाल काम चल रहा है। माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप का यह फीचर मल्टी डिवाइस फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। व्हाट्सऐप मल्टी डिवाइस फीचर पर भी काफी दिनों से काम कर रहा है। मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के जरिेए यूजर्स एक व्हाट्सऐप अकाउंट को चार डिवाइस में ऐक्सेस कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here