
Samsung कंपनी ने हाल ही में इंडिया के टेक मंच पर अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy M42 लॉन्च कर दिया है। वहीं, गैलेक्सी एम42 के बाजार में आने के बाद अब सैमसंग की Galaxy M-सीरीज के अंदर आने वाले दूसरे फोन Samsung Galaxy M32 को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन पर भी काम कर रही है और जल्द ही इसे टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी है। Galaxy M32 कंपनी द्वारा पेश किए गए Galaxy M31s का सक्सेसर लग रहा है कि जो कि अब Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में इस अपकमिंग 4G स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। आइए डालते हैं एक नजर इसपर।
Samsung Galaxy M32 4G हुआ Geekbench पर स्पॉट
लिस्टिंग में यह बात सामने आई है कि गैलेक्सी एम-सीरीज का यह फोन मॉडल नंबर SM-M325FV के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा बताया गया है कि फोन में “Titan Marmot” मदरबोर्ड की पावर होगी। यह कोडनेम MediaTek Helio G80 chip का है। वहीं, फोन में 6GB की रैम और एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि फोन में वनयूआई 3.0 टॉप एंडरॉय़ड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च

गीकबेंच लिस्टिंग से डिवाइस के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर का पता चलता है। यह दोनों टेस्ट में क्रमश: 361 और 1254 स्कोर हासिल करने में सफल रहा है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम32 को DEKRA सर्टिफिकेशन एजेंसी पर स्पॉट किया गया था, जिसकी जानकारी सैममोबाइल के जरिये सामने आई थी।
इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर बैटरी की रेटिड कैपेसिटी 5,830एमएएच बताई गई है। यहां बैटरी का मॉडल नंबर भी अकिंत है जो EB-BM325ABN है। इस लिस्टिंग में बताया गया था कि Samsung Galaxy M32 में मौजूद 6,000एमएएच बैटरी होगी।
Samsung Galaxy M32
सैमसंग गैलेक्सी एम32 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी ए32 स्मार्टफोन जैसा होगा। इस फोन में 6.4 इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और सैमसंग वनयूआई 3 पर काम करेगा। वहीं फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 5G का डिजाइन लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M32 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 5 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर फोन में दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एम32 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आई है।
Samsung Galaxy M32 को लेकर बता दें कि यह एक 4G फोन ही होगा जो डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी ए32 में जहां 5,000एमएएच की बैटरी दी गई थी वहीं गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन में 6,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगा। सैमसंग इस फोन को कब तक बाजार में उतारेगी यह तो अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी Samsung Galaxy M32 के लॉन्च में ज्यादा वक्त नहीं लेगी और जल्द ही इस फोन पर से पर्दा उठा देगी।





















