ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट चीन में हुआ लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 7300mAh बैटरी

Join Us icon

ASUS ने होम मार्केट चीन में नया एंड्रॉयड टैबलेट ASUS Adolpad 10 Pro को पेश किया है। इस टैब में कंपनी ने 10.1 इंच की डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही मीडियाटेक के ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए इस टैब में 4GB की रैम दी गई है। इसके साथ ही  आसुस के इस टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, तो सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट में कंपनी ने दमदार 7,300mAh की बैटरी दी है। यहां हम आपको ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे है।

ASUS Adolpad 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट में कंपनी ने 10.1 इंच का Full HD+ IPS डिस्प्ले दिया है। इस टैब में दिया गया डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। ASUS Adolpad 10 Pro में यूजर्स को दमदार परफॉर्मेंस मिले इसके लिए इस टैब में ऑक्टाकोर MediaTek 8183 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही टैब में 4GB की RAM और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया है। यह भी पढ़ें : सैमसंग ने दिया एप्पल को धोबी पछाड़, चारों खाने चित हुई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

MediaTek 8183 टिपसेट को साल 2019 में पेश किया था। इस चिपसेट को कंपनी ने टैबलेट्स के लिए तैयार किया थो जो कि 12nm प्रोसेस पर बना है। इस चिपसेट में 8 CPU कोर हैं, जिनमें चार पावरफुल Cortex-A73 और चार छोटे Cortex-A53 कोर हैं। इस चिपसेट में इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स ARM Mali-G72 दिया गया है। यह भी पढ़ें :  Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इस टैब के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इस टैब की मोटाई करी 8.4mm और इसका भार 540 ग्राम है।

ASUS Adolpad 10 Pro टैब एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस टैब में कंपनी ने 7,300mAh की बैटरी दी है। आसुस का दावा है कि कि सिंगल चार्ज में यह छह घंटे का बैटरी बैकअप ऑफर करता है। चार्जिंग के लिए इस टैब में Type C पोर्ट दिया है।

ASUS Adolpad 10 Pro कीमत

ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट को कंपनी ने चीन में सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इस टैब का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,599 युआन (करीब 18,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। चीन में इस टैब की प्री बुकिंग शुरू हो गई है। यह टैब इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं फिलहाल इसे लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here