
Samsung अपनी Galaxy F series का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन सैमसंग की इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा। सैमसंग की यह स्मार्टफोन सीरीज सिर्फ भारत में पेश की गई है। इस सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy F22 है। सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ट्विटर पर @_the_tech_guy अकाउंट के जरिए सामने आई है। इसके साथ ही SamMobile ने भी सैमसंग के गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन को कंफर्म किया है। SamMobile ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन Galaxy A22 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है जो अभी लॉन्च होना है। यह पहली बार नहीं है कि कि सैमसंग का Galaxy F सीरीज का फोन Galaxy A और Galaxy M का रिब्रांड वर्जन है।
Samsung Galaxy F22 (SM-E225F) in works!
— the_tech_guy (@_the_tech_guy) May 4, 2021
अपकमिंग Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 4G और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट के बारे में बताया जा रहा है कि यह मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन के 4G वेरिएंट के बारे में बताया जा रहा है कि Galaxy F22 जैसा हो है। अटकलें है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग अपने मिडरेंज और बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन्स को बड़ी बैटरी के साथ पेश करता है। यह भी पढ़ें : 5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर
सैमसंग का अपकमिंग Galaxy F22 और Galaxy A22 दोनों लॉन्च नहीं हुए हैं। संभव है कि कंपनी भारत में Galaxy F22 को लॉन्च करे। वहीं Galaxy A22 स्मार्टफोन को दूसरे मार्केट में पेश करें। कंपनी दोनों स्मार्टफोन को एक साथ मार्केट में पेश कर सकती है। सैमसंग के इन स्मार्टफोन के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि ये कंपनी ने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन के बारे इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है।


















