
पिछले साल शाओमी ने रेडमी प्रो स्मार्टफोन को पेश किया था। यह फोन बेहद ही ताकतवर स्पेसिफिकेशन से लैस था। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि शाओमी का यह पहला फोन था जिसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया था। वहीं हाल में इस फोन के नए संस्करण की भी चर्चा जोरों से है। अब जो लीक सामने आए थे उसके मुताबिक इस फोन का नाम शाओमी रेडमी प्रो 2 होगा और इसे कंपनी सिंगल रियर कैमरे के साथ पेश करेगी।
परंतु शाओमीटूडे द्वारा आज इस फोन के बारे में कई नई जानकारियां दी गई हैं। आज मिली जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी प्रो 2 को डुअल रियर कैमरे के साथ ही पेश किया जाएगा। यह अपने पुरने संस्करण के समान ही होगा। फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।
सरकार कर रही है तैयारी, एसीटीडी बूथ की तरह अब लगेंगे वाईफाई बूथ
वहीं इससे पहले जो खबर दी गई थी उसमें यइ बताया गया था कि शाओमी रेडमी प्रो 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जबकि आज दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन को मीडियाटेक हेलिया पी25 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। फोन में 2.5गीगाहट्रर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही माली टी880एमपी4 जीपीयू दिया जा सकता है।
कारण क्यों है मोटो जी5 प्लस शाओमी रेडमी नोट 4 से बेहतर
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस फोन में आपको 4जी एलटीई के लिए कैट 6. सपोर्ट देखने को मिलेगा जो 450 एमबीपीएस तक की स्पीड से डाउनलोड करने में सक्षम है। इससे पहले दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी प्रो 2 फुल मैटल बॉडी से निर्मित होगा जिसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
रेडमी प्रो 2 के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन रैम और स्टोरेज़ के हिसाब से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ पेश किया जाएगा।



















