
एक वक्त था जब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मोबाइल बाजार पर Nokia का राज था। उस वक्त कंपनी ने एक से बढकर एक मोबाइल फोन लॉन्च किए हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है। उस बीते वक्त की याद नोकिया ने आज फिर से ताजा कर दी है। नोकिया कंपनी ने आज टेक मार्केट में अपने पुराने फोन को नए अंदाज में पेश किया है। यह मोबाइल Nokia 2720 V Flip नाम के साथ यूएस मार्केट में उतारा गया है जो कहने को तो एक फीचर फोन है लेकिन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
Nokia 2720 V Flip का लुक
यहां सीधे नोकिया के इस शानदार 4G फीचर फोन की बात करें तो यह एक फ्लिप फोन है जिसमें दो स्क्रीन दी गई है। एक डिसप्ले फोन को बंद करने पर सामने रहती है तथा दूसरी स्क्रीन फोन को खोलने पर उपर की ओर आती है। बंद होने पर सामने आने वाली स्क्रीन में टाईम, डेट और नोटिफिकेशन्स दिखाई देती है तथा किसी की कॉल आने पर यह स्क्रीन उसका कॉन्टेक्ट भी दिखाती है। सिर्फ फोन को फ्लिप कर देने से भी इनकमिंग कॉल को रिसीव किया जा सकता है।

Nokia 2720 V Flip में 2.8 इंच की मेन डिसप्ले दी गई है। इस स्क्रीन के नीचे T9 keypad दिया गया है जो लार्ज बटन से लैस है। इस कीपैड पर मेन्यू बटन, कॉल बटन और डायरेक्शनल पैड मौजूद है। वहीं फोन की बाहरी डिसप्ले का साईज़ 1.3 इंच का है। इस फोन में 512एमबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं नोकिया का फीचर फोन एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 18 मई से शुरू हो रहा है BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA, सिर्फ 5 प्वाइंट्स में जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
4G की ताकत
नोकिया का यह नया मोबाइल फोन Kai OS पर पेश हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन VoLTE और VoWiFi के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट करने में सक्षम है। नेटवर्क कनेक्टिविटी होने के चलते इस फोन में गूगल असिटेंट के साथ ही मैप्स, मेल और यूट्यूब जैसी Google की सर्विसेज भी दी गई है तथा ऐप स्टोर के जरिये इस फोन में सोशल मीडिया ऐप तथा मैसेंजिंग ऐप्स को भी डाउनलोड किया जा सकता है जिनमें WhatsApp, Facebook इत्यादि शामिल हैं। इस 4जी फीचर फोन के जरिये एचडी कॉलिंग भी की जा सकती है।

Nokia 2720 V Flip में 1,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो बाहर भी निकाला जा सकता है। अमेरिका में यह फोन 79.99 यूएस डॉलर में लॉन्च हुआ है तथा यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 5,800 रुपये के करीब है। बता दें कि इस कीमत में फोन के साथ सेलुलर प्लान भी मिल रहे हैं। नोकिया इस फोन को भारत में कब लाएगी यह तो पुख्ता नही हैं लेकिन इंडिया में इस फोन की कीमत कम ही रहेगी। अमेरिका में यह फोन Grey और Red कलर में लॉन्च हुआ है जो इंडिया आने पर JioPhone को सीधी टक्कर देगा।












