जूही चावला ने 5G पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

Join Us icon

भारत में टेलीकॉम कंपनियों को 5G के ट्रायल के लिए अनुमति मिल गई है। 5G के ट्रायल शुरू हों इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने दिल्ली हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की है। अपनी याचिका में जूही चावला का कहना है कि 5G नेटवर्क के रेडिएशन का नागरिकों, जानवरों, वनस्पतियों और जीवों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सी हरी शंकर ने इस याचिका की सुनवाई 2 जून के लिए दूसरी बेंच के पास भेज दिया है। बता दें कि जूही चावला लंबे समय से टेलीकॉम कंपनियों के टावरों से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं।

जूही चावला ने याचिका में क्या कहा

जूही चावला ने अपनी याचिका में कहा है कि 5G टेक्नोलॉजी को लागू किए जाने से पहले इससे जुड़े तमाम रिसर्च पर बारीकी से गौर किया जाना चाहिए। यदि 5G नेटवर्क के लिए दूरसंचार उद्योग की योजना सफल होती है तो पृथ्वी में ऐसा कोई व्यक्ति, पशु-पक्षी, कीट, पेड़-पौधें नहीं होगा जो दिन के 24 घंटे और साल के 365 दिन इन टावरों से निकलने वाले आरएफ विकिरण के स्तर से बचने में सक्षम होगा जो कि मौजूदा विकिरण से 10 से 100 गुना तक ज़्यादा है। यह भी पढ़ें : Realme Smart TV 4K डिस्प्ले के साथ दो 43-इंच और 50-इंच मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

People dying in india due to 5G Network know truth

जूही चावला ने अपनी याचिका में आगे कहा है कि 5G नेटवर्क से चलते जहां लोगों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा वहीं पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र पर भी स्थाई हानिकारक प्रभाव देखने को मिलेंगे। अपनी याचिका में जूही चावला ने कोर्ट में कहा है कि अधिकारियों से यह बात प्रमाणित करने के निर्देश देने की मांग की है कि 5G तकनीक लोगों, बच्चों, जानवरों और हर प्रकार के जीवों व वनस्तपतियों के लिए सुरक्षित है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, स्पेसिफिकेशन्स का भी हुआ खुलासा

गांव में भी करें 5G ट्रायल: DoT

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन (DoT) ने देश में काम कर रही टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया कंपनियों को देश में 5G टेक्नोलॉजी के ट्रायल के लिए 6 महीने के लिए स्पेक्ट्रम दिए गए हैं। DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को ग्रामीण इलाक़ों में भी 5G टेक्नोलॉजी को टेस्ट करने के लिए कहा है। डीओटी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि MTNL दिल्ली में 5G परीक्षण के लिए CDot के साथ मिलकर काम कर रहा हैं। एमटीएनएल नजफगढ़ के पास भी 5G का टेस्ट करेगा। फिलहाल एमटीएनएल ने 5G स्पेक्ट्रम ट्रायल के लिए फीस जमा नहीं की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here