
Nokia ने आखिरकार अपनी C-सीरीज के अंदर Nokia C20 Plus फोन को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया नोकिया सी20 प्लस एक एंडरॉड गो बेस्ड लो बजट वाला फोन है जो कि फिलहाल चाइनीज मार्केट में उतारा गया है। चीन के अलावा दूसरे देश जैसे भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में जल्द फोन Xiaomi-Realme के किफायती फोन्स को टक्कर देने के लिए आ सकता है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन के साथ ही पूरी जानकारी देते हैं।
Nokia C20 Plus का डिजाइन
अगर बात करें नोकिया सी20 प्लस के डिजाइन की तो कंपनी ने इस लो बजट फोन को वी-नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन की डिसप्ले में राइट और लेफ्ट की ओर कम बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम पर थोड़े मोटे बेजल्स पर नोकिया की ब्रांडिंग दिखाई देगी। इसके अलावा फोन के राइट हैंड साइड पर आपको वॉल्यूम रॉकर बटन व पावर बटन मिलेगा। साथ ही रियर पर सर्कुल कैमरा मॉड्यूल दिया गाय है। इस सर्कुल कैमरा मॉड्यूल में डुअल कैमरा और कैमरा सेटअप से बाहर बायीं ओर एलईडी फ्लैश लाइट है। फोन के बैक पर नोकिया की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। साथ ही बॉटम पर स्पीकर ग्रिल, 3.5एमएम जैक और चार्जिंग प्वाइंट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: विश्व में सबसे ज्यादा बिका था Nokia का यह फोन, जानें इसकी 5 खूबियां

Nokia C20 Plus की स्पेसिफिकेशन
नोकियी सी20 प्लस में 6.5-इंच (1600 × 720 पिक्सल) एचडी+ वी-नॉच दिया गया है। साथ ही फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और यह एक LCD स्क्रीन है। वहीं, फोन में 1.6GHz ऑक्ट-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है जो कि बेहतर ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU से लैस है। साथ ही फोन में 3GB रैम और 32GB (eMMC 5.1) स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है, जिससे मैमोरी को 256GB तक कर सकते हैं।

फोटोग्रा फी के लिए नोकिया सी20 प्लस में कुल तीन कैमरे आपको मिलेंगे। इसमें से दो रियर पर और एक फ्रंट पर दिया गया है। रियर पर मौजूद कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Android 11 Go एडिशन पर पेश किया गया नोकिया सी20 प्लस डुअल सिम (nano + nano + microSD), 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो से लैस है। इसके अलाव फोन का डाइमेंशन 165.4 x 75.85 x9.5mm व वजन 204.7 ग्राम है। साथ ही कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इस लो बजट फोन में पावर बैकअप के लिए 4950mAh की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में Nokia C01 Plus की धमाकेदार एंट्री, चाइनीज को टक्कर देकर बदलेगा सस्ते स्मार्टफोंस का बाजार
Nokia C20 Plus का प्राइस
Nokia C20 Plus ओशन ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने इस फोन को चीन में 699 युआन (लगभग 7,990 रुपए) में लॉन्च किया है। फोन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है और 16 जून से चीन में बिक्री के लिए आएगा।





















