
Nokia ने कुछ समय पहले ही अपनी C-सीरीज के अंदर Nokia C20 Plus फोन को पेश किया था। वहीं, अब इस बात की चर्चा हो रही है कि कंपनी अपनी सी-सीरीज का विस्तार करते हुए इसके अंदर Nokia C30 नाम के फोन को पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, बार-बार सामने आ रही इस फोन की लीक्स को देखकर लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। वहीं, ऑफिशियल होने से पहले एक बार फिर इस फोन की जानकारी सामने आई है। दरअसल, Nokia C30 को मॉडल नंबर TA-1357 के साथ Federal Communications Commission (FCC) पर देखा गया है।
Nokia C30
FCC सर्टिफिकेशन साइट यूएस की है, जहां अक्सर फोन लॉन्च से पहले स्पॉट किए जाते हैं। एफसीसी के अनुसार TA-1357 हैंडसेट का साइज 177.7 x 79.1mm होगा और इसकी बैटरी 5,850mAh की होगी। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर LTE, 2.4GHz Wi-Fi और ब्लूटूथ दिया जाएगा। FCC लिस्टिंग में इसके अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फोन FCC से पहले EEC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इसे भी पढ़ें: विश्व में सबसे ज्यादा बिका था Nokia का यह फोन, जानें इसकी 5 खूबियां

इसके अलावा पिछले महीने, एक लीक में Nokia C30 के रियर डिजाइन के साथ-साथ इसकी बैटरी क्षमता की जानकारी भी मिली थी। फोटो से पता चला था कि इसमें एक एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरों के साथ एक गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा। कैमरा हाउसिंग के नीचे एक पारंपरिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। वहीं, डिवाइस के बाएं किनारे में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। इतना ही नहीं लीक से यह भी पता चला था कि इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी।
Nokia C20 Plus की स्पेसिफिकेशन
नोकियी सी20 प्लस में 6.5-इंच (1600 × 720 पिक्सल) एचडी+ वी-नॉच दिया गया है। साथ ही फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और यह एक LCD स्क्रीन है। वहीं, फोन में 1.6GHz ऑक्ट-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है जो कि बेहतर ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU से लैस है। साथ ही फोन में 3GB रैम और 32GB (eMMC 5.1) स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है, जिससे मैमोरी को 256GB तक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: लो बजट में Nokia C01 Plus की धमाकेदार एंट्री, चाइनीज को टक्कर देकर बदलेगा सस्ते स्मार्टफोंस का बाजार

फोटोग्राफी के लिए नोकिया सी20 प्लस में कुल तीन कैमरे आपको मिलेंगे। इसमें से दो रियर पर और एक फ्रंट पर दिया गया है। रियर पर मौजूद कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Android 11 Go एडिशन पर पेश किया गया नोकिया सी20 प्लस डुअल सिम (nano + nano + microSD), 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो से लैस है। इसके अलाव फोन का डाइमेंशन 165.4 x 75.85 x9.5mm व वजन 204.7 ग्राम है। साथ ही कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इस लो बजट फोन में पावर बैकअप के लिए 4950mAh की बैटरी दी गई है।





















