
Vivo भारत में अपनी Y-series का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी और रियलमी को टक्कर देने के लिए वीवो पहले ही भारत में अलग-अलग कीमत में की स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। वीवो ने हाल में ही अपनी Y सीरीज का Vivo Y73 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी इस सीरीज का एक और अफोर्डेबल स्मार्टफोन Vivo Y12a स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल Vivo ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। MySmartPrice ने वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक्सक्लूसिव इंफॉर्मेंशन शेयर की है। इसमें वीवो के अपकमिंग Vivo Y12a की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स की जानकारी शामिल हैं।
Vivo Y12a जल्द होगा लॉन्च
Vivo जल्द ही एशियन मार्केट में Vivo Y12a स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले MySmartPrice ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स लीक की हैं। स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ वीवो के इस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी लीक हुी हैं।
Vivo Y12a स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.51-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720p HD+ है। इसके साथ ही Vivo Y12a स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 439 SoC दिया गया है। इस फोन को 3GB RAM वेरिएंट्स और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी फ़ोन के स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट ऑफ़र करेगी। यह भी पढ़ें : Reliance Jio और Google के सस्ते स्मार्टफोन के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतज़ार, जानें क्यों हो रही देरी
दूसरे बजट स्मार्टफोन की तरह Vivo Y12a स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही कैमरा की बात करें तो बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित FuntouchOS 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Airtel यूजर्स के लिए लेकर आया 456 रुपये प्लान, दो महीने तक बिना डेली लिमिट डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
Vivo Y12s का रिब्रांड
अपकमिंग Vivo Y12a स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स कंपनी हाल में ही वियतनाम में लॉन्च किए Vivo Y12s 2021 से मिलती है। वीवो ने इस फोन को वाटर ड्रॉप नॉच के साथ ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। बता दें कि हाल में ही कंपनी ने भारत में Vivo Y12s का नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो वियतनाम में लॉन्च Y12s से काफी अलग है। भारत में कंपनी ने Y12s को MediaTek Helio P35 SoC के साथ पेश किया था। फोन की बाकि स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही हैं।





















