
Realme भारत में 24 जून को Realme Narzo 30 4G और Narzo 30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही रियलमी ने कंफर्म किया है कि वह 24 जून को भारत में नया 32-इंच FHD TV और Realme Buds Q2 को भी पेश करेगा। लॉन्च से पहले रियलमी के अपकमिंग Narzo 30 4G और Narzo 30 5G स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ‘Coming Soon’ टैग के साथ लिस्ट हो गए हैं। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गी हैं। रियलमी Narzo 30 4G स्मार्टफोन को पहले ही मलेशिया में लॉन्च कर चुकी हैं। इसके साथ ही Narzo 30 5G स्मार्टफोन को यूरोप में पेश किया गया था जो कि Realme 8 5G का रिब्रांड वर्जन है।
Realme Narzo 30 4G स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत
रियलमी के अपमिंग Narzo 30 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया था। Narzo 30 4G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ 1080×2400 पिक्सल है। इसके साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पिक्सल डेनसिटी 405PPI है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ऑक्टा कोर Helio G95 SoC के साथ पेश किया था। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन इसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। Narzo 30 4G स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung ने भारत में Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite की कीमत से उठाया पर्दा, 23 जून से शुरू होगी बिक्री

रियलमी के इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP B&W लेंस दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। Realme Narzo 30 4G स्मार्टफोन को मलेशिया में 799 RM (करीब 14,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 15000 रुपये के आसपास हो सकती है। यह भी पढ़ें : Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और
Realme Narzo 30 5G स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत
Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन को कंपनी यूरोप में लॉन्च कर चुकी है। यह स्मार्टफोन Realme 8 5G का रिब्रांड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Narzo 30 5G को भारत में मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया जा रहा है। रियलमी का यह फोन भारत में ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डिजाइन में भी बदलाव हो सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 30 5G फोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही होंगी। माना जा रहा है कि इस फ़ोन की क़ीमत 15000 रुपये से ज़्यादा हो सकती है।





















