एलजी स्टायलस3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

जनवरी माह में आयोजित हुए सीईएस ईवेंट में स्मार्टफोन निर्मात कंपनी एलजी ने अपना नया स्मार्टफोन एलजी स्टायलस पेश किया था। यही स्मार्टफोन कंपनी की ओर से अब भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। एलजी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर यह फोन 18,000 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है, जो जल्द बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

डुअल सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ3 प्लस लॉन्च

एलजी की ओर से स्टायलस3 को पेन पॉप के साथ पेश किया गया है इस फोन की अन्य की स्पेसिफिकेशन्स की जाए तो यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.7-इंच एचडी इन-सेल की बड़ी डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ वाले एमटी6750 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

lg-ces-styles-1

स्टायलस3 में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमारी दी जा रही है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सोनी वायो ने पेश किया अपना एंडरॉयड स्मार्टफोन

स्टाईलस पैन तथा फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फ़ीचर्स से लैस है। इस फोन में डुअल सिम, वोएलटीई सपोर्टिड के साथ वाई-फाई, ब्लूटुथ तथा यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन शामिल है। 155.6 x 79.8 x 7.4 एमएम डायमेंशन तथा 149 ग्राम वज़न वाले इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।