200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ आ सकती है Nokia X60 Series, क्या आप हैं तैयार

Join Us icon

HMD Global को लेकर अफवाह है कि कंपनी जल्द ही मार्केट में Nokia 60 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है जो कि कई खास फीचर्स से लैस होंगे। इतना ही नहीं इस सीरीज के फोन्स में खास बात है कि कंपनी के नए स्मार्टफोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं, बल्कि HarmonyOS पर काम करेंगे। आपको याद दिला दें कि साल 2019 में गूगल एंडरॉयड को टक्कर देने के लिए हुवावे टेक्नोलॉजी ने हार्मनीओएस पेश किया था। वहीं, माना जा रहा है कि नोकिया एक्स 60 सीरीज के पहले फोन होंगे जो HarmonyOS पर पेश किए जाएंगे।

नोकिया यूजर्स को पसंद स्टॉक एंडरॉयड एक्सपीरिंयस

हालांकि, यह खबर थोड़ा चौंकाने वाली है क्योंकि नोकिया स्मार्टफोन यूजर्स को उनमें मिलने वाला स्टॉक एंडरॉयड एक्सपीरियंस काफी पसंद आता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की तरफ से अपकमिंग नोकिया X60 सीरीज के के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है इसीलिए अभी लीक्स को केवल अफवाह के तौर पर लेना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Nokia ला रहा सुपर से ऊपर 5 नए फोन, इंडिया में जल्द एंट्री करेंगे ये धमाकदेरा स्मार्टफोन

android 12 top best features Deeply Personal Private and Secure Better Together

200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

लीक्स की मानें तो नोकिया X60 सीरीज के तहत कंपनी दो हैंडसेट- नोकिया X60 और नोकिया X60 प्रो लॉन्च करेगी। इसके अलावा लीक में बताया गया है कि नोकिया X60 सीरीज में कंपनी 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस होंगे। आपको याद दिला दें कि अभी मार्केट में कोई भी फोन 200एमपी कैमरा के साथ नहीं आया है। हालांकि, बीते कुछ महीनों में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी वाले कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए है।

nokia-penta-camera-phone-5g

HarmonyOS

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस वक्त HarmonyOS की टेस्टिंग कर रही है। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में हमें नोकिया के हार्मनी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले हुवावे को अमेरिका में बैन किया गया था। उसके बाद ही कंपनी ने कहा था कि वह अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: नोकिया फिर मचाएगा धमाल, लो बजट में बड़ी तैयारी के साथ लॉन्च हो सकता है Nokia C30

HARMONY OS
HARMONY OS

Nokia X10, X20, C20, G10 और G20 होंगे इंडिया में लॉन्च

Nokia की इंडियन वेबसाइट पर Nokia X10, X20 लिस्टिंग को सबसे पहले टेक वेबसाइट NokiaMob द्वारा स्पॉट किया गया था। एसएआर सेक्शन में इन हैंडसेट्स के उल्लेख के साथ, हम सुरक्षित रूप से यह मान सकते हैं कि नोकिया भारत में नई एक्स-सीरीज़, जी-सीरीज़ और सी-सीरीज़ स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नोकिया की वेबसाइट पर एसएआर सेक्शन में अब तक केवल भारत में लॉन्च होने वाले फोन को ही लिस्ट किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here