
OnePlus 22 जुलाई को भारत और यूरोप में OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 AI प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला है। भारत में सिर्फ OnePlus Nord 2 ऐसा स्मार्टफोन नहीं है जो मीडियाटेक के Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला है, बल्कि पोको भी मीडियाटेक के Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पोको का भारत में इस चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन POCO F3 GT है। हालांकि, पोको ने अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि अपकमिंग Poco F3 GT को अगस्त महीने में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले POCO ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वनप्लस की खिल्ली उड़ाई है।
Not your N-ordinary phone. pic.twitter.com/0oKCbY8CXO
— POCO India – The God Of Madness (@IndiaPOCO) July 8, 2021
OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन भले ही अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन POCO के पोस्ट से हिंट मिलता है कि Poco F3 GT स्मार्टफोन वनप्लस के अपकमिंग OnePlus Nord 2 की साधारण फोन नहीं होगा। POCO ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए OnePlus के Nord 2 स्मार्टफोन की मार्केटिंग टैगलाइन का मजाक भी बनाया है। बता दें कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के लिए कंपनी का टैगलाइन ‘Pretty Much everything you could ask for’ (बहुत कुछ जो आप मांग सकते हैं) है। इसके जवाब में POCO ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग फोन के लिए लिखा है कि बहुत कुछ जो आप मांग सकते हैं और भी बहुत कुछ।
पोको पहले भी उड़ा चुका है वनप्लस का मजाक

यह पहली बार नहीं है जब पोको ने वनप्लस को उसके मार्केटिंग कैंपेन के लिए ट्रोल किया हो। इससे पहले 2018 में पोको ने सोशल मीडिया पर ‘Do the Math’ कैंपेन चलाया था। यह कैंपेन कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन POCO F1 के लिए चलाया था। बता दें कि वनप्लस ने OnePlus 6T स्मार्टफोन को 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था वहीं Poco F1 स्मार्टफोन को कंपनी 20,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। इस बार पोको ने वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं बल्कि मिड रेंज स्मार्टफोन को लेकर ट्रोल किया है।
Poco F3 GT स्पेसिफिकेशन्स

Poco F3 GT स्मार्टफ़ोन के बारे में कहा जा रहा कि ये स्मार्टफ़ोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का रिब्रांड वर्जन है। इस स्मार्टफोन को Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। पोको के अपकमिंग फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। पोको के इस फोन में 5065mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह भी पढ़ें : POCO F3 GT भारत में लॉन्च को तैयार कंपनी ने दिखाई झलक, जानें क्या होंगी खूबियां
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें POCO F3 GT फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
OnePlus Nord 2 स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 2 स्मार्टफ़ोन को MediaTek के Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। वनप्लस का यह फोन 8GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ साथ 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का लेंस मिलेगा। इसके साथ ही फोन के सेल्फ़ी के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस के इस फ़ोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।




















