
Tecno अपने शानदार स्मार्टफोन्स को लो बजट कैटेगरी में लॉन्च किए जाने के लिए काफी फेमस है। वहीं, अब कंपनी Tecno Camon 17 सीरीज के फोन्स को इंडिया में 15 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर ट्विट कर दी है। इससे पहले इस सीरीज के लॉन्च का टीजर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर लाइव हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन Camon 17 और Camon 17 Pro लॉन्च कर सकती है, जो पहले से ही कई मार्केट में उपलब्ध हैं। टीजर से मिली जानकारी के मुताबिक Tecno Camon 17 सीरीज Amazon Prime Day सेल में बेचे जाएंगे। इसके अलावा पहले ही अमेजन पर इस सीरीज के फोन में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया था।
Tecno 17 सीरीज
आपको बता दें कि इस सीरीज के इन दोनों ही फोन को कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर चुकी है। वहीं, अब टेक्नो कंपनी इंडिया में भी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से भारत में Tecno Camon 17 series पेश की जा रही है जो 48MP Selfie, 64MP Quad Rear Camera और 8GB RAM तथा Helio G95 चिपसेट जैसे पावरफुल फीचर्स से लैस होगी। इसे भी पढ़ें: Tecno Phantom X स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां
The clearest selfie camera, an ultra pro video camera and gleam aesthetics design, it’s got it all. CAMON 17 Series is almost here. Time To Stand Out from the crowd!
Launching on 15th July only on @amazonIN ??
Check it out now: https://t.co/ONCuEOHMF6#TECNO #CAMON17 pic.twitter.com/yXgXWGdDEZ— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) July 12, 2021
Tecno Camon 17 की स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Camon 17 को कंपनी की ओर से 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया था। इस फोन की स्क्रीन 16एम कलर सपोर्ट करती है तथा कैमोन 17 का स्क्रीन-टू-बाॅडी रेशियो 83.2 प्रतिशत का है। टेक्नो ने अपने फोन को एंडराॅयड 11 पर पेश किया है जो हाईओएस 7 के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 6 जीबी रैम के साथ बाजार में आया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Samsung की नींद उड़ाने इंडिया आ रहा इस कंपनी का फोन, कीमत भी होगी कम

Tecno Camon 17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Camon 17 Pro स्मार्टफोन में 6.8-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन FHD+ 1080 × 2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक को Helio G95 SoC के साथ पेश किया गया था। सॉफ्टवेयर की बात करें तो टेक्नो का यह फोन Android 11 पर आधारित HiOS कस्टम यूआई पर रन करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो पावर बटन पर लगा हुआ है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Camon 17 Pro स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ कंपनी ने 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन के फ्रंट में 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल-SIM सपोर्ट, Wi-Fi 802.11 b/g/n,, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया है। टेक्नो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है।





















