
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली लाइसेंसधारक कंपनी HMD Global काफी वर्षों से लगातार क्लासिक नोकिया फीचर फोन्स को नए अवतार में लॉन्च कर रही है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने नोकिया के बेहद पॉप्युलर रहे क्लासिक Nokia 6310 को नए फीचर्स और बॉडी डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा है। इस फोन के साथ कंपनी ने Nokia C30 और रगड फोन Nokia XR 20 को भी पेश कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने नए नोकिया 6310 को यूरोपियन मार्केट में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया है। वहीं, अभी डिवाइस के इंडिया या अन्य मार्केट में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कंपनी ने साफ कर दिया है कि कंपनी इंडिया में इस क्लासिक फोन को पेश करने वाली है।
Nokia 6310
नए नोकिया 6310 की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में कुछ शानदार बदलाव किए हैं। हालांकि, 20 साल पहले यानी 2001 में आए ऑरिजिनल फोन वाला कैंडी बार डिजाइन को वैस ही रखा गया है। इसके अलावा पुराने फोन में जहां स्पीकर का डिजाइन अलग तरह से दी गई थी, वहीं नए वर्जन में ईयरपीस के लिए एक सिंपल हॉरिज़ॉन्टल स्लिट है। मोनोक्रोम 6-लाइन डिस्प्ले की जगह नए नोकिया 6310 में एक कर्व्ड कलर डिसप्ले है जो पहले से बड़ी है। 2021 में आए नए नोकिया फोन में रियर कैमरा भी दिया गया है। साथ ही हैंडसेट में आइकन पहले से बड़े हैं और पढ़ने व इस्तेमाल करने में आसानी के लिए मेन्यू को ज़ूम किया गया है। फोन में एक एक्सेसिबिलिटी मोड भी है जो मेन्यू को और सिंपल बनाता है। इसे भी पढ़ें: JioPhone को टक्कर देने आया सिर्फ 2,799 रुपये वाला Nokia 110 4G Phone, देखें इसका स्टाईल और धाकड़ फीचर

Nokia 6310
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो नोकिया 6310 में 2.8 इंच का डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में UNISOC 6531F प्रोसेसर, 8MB रैम और 16MB इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। साथ ही फोन Series 30+ (S30+) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
अगर बात करें कैमरा की तो इस बार नोकिया 6310 में 0.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा प्लेस है जो एलईडी फ्लैश के साथ लैस है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है और यूजर्स 32 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, ड्यूल-सिम सपॉर्ट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं।
फोन में 1150mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है जो 2001 में आए मॉडल से थोड़ी सी बड़ी है। इस बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 7 घंटे से ज्यादा टॉकटाइम देगी और कई हफ्तों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। नोकिया द्वारा रिलीज किए गए विडियो में नोकिया 6310 को तीन कलर में देखा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia G50 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई क़ीमत, जानें खूबियां
Nokia 6310 की कीमत
नए नोकिया 6310 को अभी यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे €59.90 (करीब 5,300 रुपए) में सेल के लिए पेश कर दिया है। हालांकि, अभी दूसरे मार्केट्स में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।





















