
Nokia इन दिनों अपने पहले टैबलेट को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। नोकिया के अपकमिंग एंड्रॉयड टैबलेट के बारे में जानकारी सबसे पहले रूस के सर्टिफिकेशन साइट के ज़रिए मिली थी। नोकिया का टैबलेट मार्केट में Nokia T20 के नाम से पेश किया जा सकता है। नोकिया का यह अपकमिंग टैबलेट लॉन्च से पहले कई रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इसकी कीमत, साइज और कनेक्शन की जानकारी मिलती है। यहां हम आपको नोकिया के टैबलेट्स के बारे में अब की जानकारी के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Nokia T20 स्पेसिफिकेशन्स
Nokia T20 टैबलेट के बारे में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस टैबलेट में 10.36-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। नोकिया के इस टैबलेट में 4 GB की रैम और 64 GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रिटेल प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया के टी-20 टैबलेट को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया के टैबलेट का एक वर्जन ओनली वाई-फाई और 4G मॉडल में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि नोकिया का यह टैबलेट ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है।
Nokia T20 कीमत
Nokia T20 टैबलेट को कंपनी ने दो मॉडल Wi-Fi और 4G में पेश किया जा सकता है। नोकिया के अपकमिंग टैबलेट के Wi-Fi वेरिएंट को कंपनी ने 185 यूरो (करीब 20,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही नोकिया के टैबलेट के 4G मॉडल को 168 यूरो (करीब 21,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने किया अपडेट, पहले से दमदार होगी परफॉर्मेंस
कई स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करेंगे टैब
इस साल कई स्मार्टफोन ब्रांड टैबलेट लॉन्च करेंगे। चाइनीज कंपनी Realme के बारे में खबर है कि कंपनी अक्टूबर में Realme Pad को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही OPPO, Vivo, और iQOO जैसे ब्रांड भी इस साल अपने अपने टैब मार्केट में लॉन्च कर सकते हैं। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी HMD Global अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में टैबलेट पेश कर सकती है। यह भी पढ़ें : OnePlus फैन्स को झटका, इस साल लॉन्च नहीं होगा OnePlus 9T





















