
Infinix भारत में जल्द ही एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इनफिनिक्स का यह सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 5A के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। इनफिनिक्स का एंट्री लेवल का यह स्मार्टफोन 2 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग Infinix Smart 5A स्मार्टफोन इस साल फरवरी में लॉन्च किए Infinix Smart 5 का डाउनटोन वेरिएंट है। Infinix Smart 5A स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह तीन कलर ऑप्शन ओसियन वेव, क्यूटजल स्यान और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले इनफिनिक्स के इस स्मार्टफ़ोन की कई डिटेल्स लीक हो गई हैं।
Infinix Smart 5A स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Smart 5A स्मार्टफोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए टियर ड्रॉप नॉच दी गई है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल कंफर्म नहीं हुए हैं।
Infinix Smart 5A की कीमत
Infinix Smart 5A स्मार्टफोन भारत में एंट्री लेवल में पेश किया जा सकता है। Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को भारत में 7000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इनफिनिक्स के इस फोन को भारत में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Infinix ने Smart 5A स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए Jio के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसे ग्राहक जो इस स्मार्टफोन जियो एक्सक्लुसिव प्रोग्राम के तहत खरीदेंगे उन्हें 550 रुपये का कैशबैक मिलेगा।।

Infinix Smart 5 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Infinix Smart 5 स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio G25 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स का ये फोन 2GB की रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। Infinix Smart 5 स्मार्टफोन में कंपनी ने दमदार 6,000mAh की बैटरी दी थी। Infinix Smart 5 स्मार्टफोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। यह भी पढ़ें : Nokia T20 टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और खूबियां
कैमरा की बात करें तो इस फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही बैक कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 5 स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस XOS पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने किया अपडेट, पहले से दमदार होगी परफॉर्मेंस




















